{"_id":"6968bbed0b9552832808efcb","slug":"snake-found-inside-bike-in-sakit-rider-panics-and-abandons-vehicle-2026-01-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: बाइक में ऐसी जगह घुस गया जहरीला सांप...निकालने के लिए खोलने पड़े कई पुर्जे, देखें ये तीन तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बाइक में ऐसी जगह घुस गया जहरीला सांप...निकालने के लिए खोलने पड़े कई पुर्जे, देखें ये तीन तस्वीरें
Thu, 15 Jan 2026 03:35 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 15 Jan 2026 03:35 PM IST
सार
बाइक सवार ने जब सांप को देखा, तो रोंगटे खड़े हो गए। उसने बाइक को छोड़ दिया और दूर भाग खड़ा हुआ। सांप को निकालने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
बाइक में इंजन के पास घुसा सांप
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटा के सकीट में बाइक सवार के उस समय होश उड़ गए, जब उसने जहरीला सांप देखा। ये सांप इंजन के नीचे होते हुए बाइक में घुस गया। सांप को देख उसने बाइक छोड़ दी और दूर जाकर खड़ा हो गया। ये दृश्य देख लोगों की भीड़ जुट गई। सांप को निकालने के लिए बाइक के कई पुर्जे खोलने पड़ गए, तब उसे बाहर निकाला जा सका।
विज्ञापन
बाइक खोलते लोग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मोहल्ला चक सकीट निवासी प्रवेश कुमार एटा से लौटकर अपने घर आ रहे थे। नगर में पहुंचते-पहुंचते अंधेरा हो गया। वे मानिक चंद्र तिराहे के पास पहुंचकर बाइक खड़ी करके किसी से बात करने लगे, उसी समय बाइक में सांप दिखाई दिया। बाइक सवार ने भयभीत होकर बाइक को छोड़ दिया और भाग खड़े हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक में इंजन के पास घुसा सांप
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह माजरा देख तिराहे पर खड़े लोग भाग कर आ गए और सांप को बाइक निकालने की कोशिश करने लगे। बाइक के अंदर सांप ऐसी जगह घुस गया था, कि उसे बाहर निकालने में लोगों के पसीने छूट गए। बाइक के कई पुर्जे खोलने पड़े, तब सांप को बाहर निकाला जा सका। इसके बाद बाइक सवार ने राहत की सांस ली।