{"_id":"57151abc4f1c1b5a788b47f3","slug":"skorpiyo-ka-sheesha-todakar-ek-laakh-udae","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कॉर्पियो का शीशा तोड़कर एक लाख उड़ाए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कॉर्पियो का शीशा तोड़कर एक लाख उड़ाए
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
Updated Mon, 18 Apr 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
स्कॉर्पियो का शीशा तोड़ा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नया संजयनगर कालोनी निवासी ठेकेदार की स्कॉर्पियो का शीशा तोड़कर सोमवार को चोरों ने एक लाख रुपये कैश पर हाथ साफ कर दिया। वारदात पुलिस पिकेट के पास हुई है। ठेकेदार ने तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। वारदात से लोग हैरत में हैं।
नया संजयनगर कालोनी निवासी ठेकेदार विमल कुमार यादव सोमवार दोपहर अपने गनर के साथ स्कॉर्पियो में सवार होकर कलक्ट्रेट स्थित एसबीआई बैंक शाखा में रुपये निकालने गए थे। विमल की माने तो बैंक में जाते वक्त वे एक लाख रुपये कैश के साथ कार लॉक कर बैंक में चले गए। जब विमल बैंक से लौटे तो कार का लेफ्ट साइड का शीश टूटा होने के अलावा एक लाख रुपये कैश गायब था। शातिर कैश ले जाते वक्त चोर अपना चश्मा छोड़ गए। जब विमल पिकेट पर तैनात पुलिस कर्मियों से वारदात के बारे में पूछने गए उन्होंने मौका मुआयना करने के बजाय ठेकेदार को कोतवाली में तहरीर देने की बात टरका दिया। दिन दहाड़े बैंक के पास भीड़भाड़ वाले इलाके में वारदात से लोग सकते में हैं।