{"_id":"6622ac7d56c0d937f3063770","slug":"sister-molested-mother-and-son-beaten-with-rods-etah-news-c-163-1-eta1001-115740-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: बहन से छेड़छाड़, मां-बेटे को रॉड से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: बहन से छेड़छाड़, मां-बेटे को रॉड से पीटा
Fri, 19 Apr 2024 11:10 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 19 Apr 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
एटा। थाना कोतवाली नगर के एक मोहल्ले में किशोरी से छेड़छाड़ की गई। विरोध करने पर आरोपियों ने उसकी मां और भाई को लोहे की रॉड से पीटकर घायल कर दिया। दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
घायल युवक ने बताया कि शहर के न्यू रेवाड़ी मोहल्ला निवासी रिजवान उर्फ आशू व उसका छोटा भाई अनस आए दिन उसकी छोटी बहन के साथ छेड़छाड़ करते हैं। विरोध करने पर गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हैं। इनके पास हमारी दुकान का फर्नीचर है। जो कि 2020 से यह लोग रखे हुए हैं, मांगने पर गालियां देते हैं। शुक्रवार दोेपहर लगभग 1 बजे छोटी बहन के साथ छेड़छाड़ की। जब हम लोगों ने विरोध किया तो दोनों भाइयों के साथ ही इनका पिता सलीम भी लोहे की रॉड लेकर आया। मेरी मां और मुझे बुरी तरह पीटा। हमारी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने इनसे हमको बचाया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
बड़ी बहन को भी करता था परेशान, छोड़ दी थी पढ़ाई
घायल की बड़ी बहन ने बताया कि लगभग 2 वर्ष पूर्व रिजवान मुझे भी परेशान करता था। जिसके डर की वजह से मुझे पढ़ाई छोड़नी पड़ी थी। अब छोटी बहन को छेड़ते हैं। जिसकी वजह से हम सब लोग मानसिक रूप से परेशान हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
इस प्रकार की कोई शिकायत मिलती है, तो तुरंत कार्रवाई की जाएगी। लोगों को आगे बढ़कर अपनी समस्या पुलिस को बतानी चाहिए। ताकि सही समय पर कार्रवाई की जा सके। -विक्रांत द्विवेदी, सीओ सिटी