{"_id":"68d68d51dbb7aba07309cce5","slug":"simran-who-became-the-bdo-for-a-day-listened-to-the-problems-etah-news-c-163-1-eta1003-139572-2025-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: एक दिन की बीडीओ बनीं सिमरन ने सुनीं समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: एक दिन की बीडीओ बनीं सिमरन ने सुनीं समस्याएं
Sat, 27 Sep 2025 05:19 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sat, 27 Sep 2025 05:19 PM IST
सार
अलीगंज के कस्तूरबा गांधी विद्यालय की कक्षा सात की छात्रा सिमरन को एक दिन के लिए बीडीओ बनाया गया। सिमरन ने लोगों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। यह पहल नारी सशक्तिकरण और बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए की गई।
विज्ञापन
अलीगंज बीडीओ कार्यालय में अधिकारियों से प्रार्थनापत्रों के संबंध में वार्ता करतीं एक दिन की बी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगंज। कस्बे के कस्तूरबा गांधी विद्यालय की कक्षा सात की छात्रा सिमरन को शुक्रवार को एक दिन का बीडीओ बनाया गया। ब्लॉक कार्यालय पहुंचकर उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं। चार मामलों में एडीओ को सात दिन में प्रमाणपत्र जारी करने के निर्देश भी दिए।
मिशन शक्ति अभियान के तहत योगी सरकार महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक करने के साथ ही उनको स्वावलंबी बनाने की पहल कर रही है।
अभियान के तहत शुक्रवार को सिमरन को एक दिन का बीडीओ बनाया गया। अपने कार्यकाल के दौरान छात्रा ने तीन मृत्यु और एक जन्मप्रमाण पत्र से संबंधित प्रार्थनापत्रों पर बीडीओ शिवशंकर से विचार-विमर्श किया और सात दिन में प्रमाणपत्र जारी करने के निर्देश दिए।
एक अन्य प्रार्थनापत्र गांव के खंड़जा का निर्माण कराने से संबंधित आया। इसमें सिमरन ने ग्राम पंचायत अधिकारी को जांच कर खंड़जा निर्माण कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
सिमरन ने कहा कि उनका सपना बड़े होकर एक अधिकारी बनने का है। बीडीओ शिवशंकर शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार नारी सशक्तिकरण के लिए खासी गंभीर है। बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। आज की बेटियां बेटों से किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं।