फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Showr fracture near the railway line

सहावर के नजदीक रेल लाइन में फैक्चर

Thu, 17 Mar 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
अमर उजाला ब्यूरो एटा Updated Thu, 17 Mar 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
Showr fracture near the railway line
पटाखे चलाकर माल गाड़ी को रोका गया - फोटो : अमर उजाला
सहावर रेलवे स्टेशन के नजदीक गनेशपुर गांव के नजदीक रेल पटरी में फ्रैक्चर हो गया। इसकी जानकारी ट्रैकमैन को दी गई। जिसके चलते कुछ ही समय में ट्रैक से गुजरने वाली मालगाड़ी को पटाखे चलाकर रोक दिया गया, जिससे मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होने से रुक गई। सवारी गाड़ियों को कॉशन देकर पास कराया गया।
विज्ञापन


कासगंज-कानपुर रेल मार्ग पर सुबह दस बजे ट्रैकमेन जीत पाल ने गनेशपुर गांव के समीप रेललाइन किलोमीटर की संख्या 88 पर रेल पटरी में फ्रैक्चर दिखाई दिया। तत्कालीन स्टेशन मास्टर राजीव कुमार को मामले की जानकारी दी गई। कानपुर से आ रही मालगाड़ी को पटाखे चलाकर तत्काल रोक दिया गया। रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। एक घंटे तक मालगाड़ी खड़ी रही। फिर उसे दूसरे ट्रैक से निकाला गया। रेलवे कंट्रोल को सूचना देने के बाद तत्काल ही मरम्मत का काम शुरू किया गया।
विज्ञापन

इस बीच कानपुर की ओर आने जाने वाली यात्री गाड़ियों को कॉशन देकर निकाला गया। स्टेशन अधीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि मौसम के बदलाव के कारण पटरी में मामूली फ्रैक्चर हुआ है। जिसे बदलने का काम शुरू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed