{"_id":"6665da8dfa59cfe20e01b191","slug":"showing-fear-of-investigation-man-who-tried-to-cheat-asdm-arrested-etah-news-c-163-1-eta1001-118083-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: जांच का डर दिखा एएसडीएम से ठगी की कोशिश करने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: जांच का डर दिखा एएसडीएम से ठगी की कोशिश करने वाला गिरफ्तार
Sun, 09 Jun 2024 10:08 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 09 Jun 2024 10:08 PM IST
विज्ञापन
एटा। थाना कोतवाली नगर पुलिस ने रविवार को एक नटवरलाल को पकड़ा। उसने एएसडीएम को सचिवालय और केंद्रीय एजेंसी में जांच का डर दिखाकर 5 लाख रुपये मांगे थे। इससे पहले डीडीओ को भी ठगने का प्रयास किया था। रुपये लेने आया उसका साथी गिरफ्तार कर लिया गया था।
एएसडीएम वेदप्रिय आर्य ने 17 अप्रैल को कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया कि 10 से 17 अप्रैल तक एक अपरिचित नंबर से अजय आर्य नाम बताकर उनके मोबाइल पर कॉल किया गया। उत्पीड़न व गलत कार्य का भय दिखाकर मुकदमा लिखाने, सचिवालय व केंद्रीय जांच एजेंसियों का भय दिखाकर 5 लाख रुपए की मांग की। 9 जून को कोतवाली नगर, इंटेलिजेंस विंग, जनपदीय स्वाॅट व सर्विलांस टीम ने आरोपी को जिला कारागार के पास से पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम कमलेश कुमार शर्मा निवासी पिकौरा भट्ट थाना परशुरामगर जिला बस्ती बताया।
-- -- -- -- --
दिल्ली में मिले थे दोनों आरोपी
कमलेश दिल्ली में दूसरे आरोपी गुरुचरन सिंह गिल निवासी आजाद नगर भट्ठा गांव सदर बाजार थाना कोतवाली झांसी से मिला। दोनों सचिवालय के पास किराए पर कमरा लेकर रहने लगे। कोई काम न मिलने पर इन लोगों ने अधिकारियों को फोन कर ठगी करने की योजना बनाई। फर्जी रूप से मोबाइल सिम निकलवा लीं। जिनसे अधिकारियों को फोन करते और सचिवालय में जांच के नाम पर रुपये मांगते थे। एटा के डीडीओ के पास भी इसी तरह की कॉल की थी। इसके बाद गुरुचरन रुपये लेने एटा आया, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया। उसकी जमानत के सिलसिले में ही कमलेश रविवार को एटा आया था।