{"_id":"6498788255c08f76da09e796","slug":"shot-and-beaten-on-suspicion-of-taking-a-cow-for-slaughter-etah-news-c-163-1-sagr1017-1370-2023-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: गाय काटने के लिए ले जाने के शक में फायरिंग कर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: गाय काटने के लिए ले जाने के शक में फायरिंग कर पीटा
Sun, 25 Jun 2023 10:55 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 25 Jun 2023 10:55 PM IST
विज्ञापन
एटा। थाना जसरथपुर क्षेत्र के गांव ढटिंगरा में एक व्यक्ति को गाय ले जाते देखा तो काटने का शक पैदा हो गया। जब पूछताछ की गई तो उसने खरीदकर लाने की बात कही। इसके बाद बिक्री करने वाले की पिटाई की गई और फायरिंग कर दहशत फैला दी।
गांव ढटिंगरा निवासी ओमपाल सिंह ने मारपीट कर फायरिंग करने की रिपोर्ट सत्येंद्र सिंह नगला परम सहित 6 लोगों के खिलाफ दर्ज कराई है। आरोप है कि उसने एक व्यक्ति को सात माह की गर्भवती गाय की बिक्री की थी। सत्येंद्र आदि ने शक जाहिर किया कि वह व्यक्ति गाय को काटने के लिए लेकर जा रहा है। खरीदने वाले ने मुझे बुलाया और दोनों का आमना-सामना हुआ। इस आरोपियों ने मेरे साथ मारपीट कर घायल कर दिया। इसके बाद फायरिंग भी की। थानाध्यक्ष कृष्णकांत लोधी ने बताया कि गाय काटने को ले जाने के शक में मारपीट कर फायरिंग की गई है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और फायरिंग करने वालों की तलाश की जा रही है।
वहीं गांव नगला जई निवासी शेर सिंह ने गांव के ही करू उर्फ शिशुपाल के खिलाफ गालीगलौज कर मारपीट करने और धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना निधौली कलां में जयवीर सिंह निवासी मोहब्बतपुर ने गांव के ही राज किशोर सहित 6 लोगों के खिलाफ एकराय होकर घर में घुसकर मारपीट करने और गालीगलौज कर धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। जबकि थाना मलावन में विनय कुमार निवासी सोंहार ने गांव के ही सुधीर कुमार सहित चार के खिलाफ बहन की गाड़ी का शीशा तोड़ने और विरोध करने पर मारपीट कर धमकी देने का मुकदमा लिखाया गया है।