फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   shortage of essential medicines including ARV in the District Hospital

जिला अस्पताल में एआरवी समेत जरूरी दवाओं की कमी

Tue, 23 May 2017 11:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
ब्यूरो, अमर उजाला एटा Updated Tue, 23 May 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
shortage of essential medicines including ARV in the District Hospital
दवाइयां - फोटो : Demo Pic.
जिला अस्पताल में एंटी रैबीज वैक्सीन समेत कई जरूरी दवाओं की आपूर्ति गड़बड़ाने से मरीज परेशान हैं। चीफ फार्मासिस्ट ने दवा निर्माता कंपनियों को टेंडर आर्डर भेज दिए हैं, लेकिन कंपनियां दवाओं की आपूर्ति अभी तक नहीं हो पाई है। ऐसे में मरीजों को निर्धारित साल्ट दवाएं नहीं मिल रहीं और वह बाजार से अधिक दाम देकर खरीद रहे हैं।
विज्ञापन


जिला अस्पताल के चीफ फार्मासिस्ट एसके दीक्षित ने बताया कि एंटी रेबीज वैक्सीन पिछले एक महीने से नहीं है। चालीस जरूरी दवाओं के टेंडर ऑर्डर भेजे जा चुके हैं, लेकिन अभीतक दवाओं की आपूर्ति नहीं हुई है। ऐसे में मरीजों को चिकित्सक द्वारा लिखी गई दवाओं के निर्धारित साल्ट की दवाएं उपलब्ध नहंी हैं।
विज्ञापन


चीफ फार्मासिस्ट ने बताया कि कई दवा कंपनियां ने वाहनों में दवाएं लोड कर भेज दी हैं और रास्ते में हैं। एक दो दिन में आपूर्ति मिलने की उम्मीद है। जबकि कई कंपनियाें ने ऑर्डर टेंडर पर अभी तक कोई रेस्पांस नहंीं दिया है। दीक्षित की माने तो सबसे ज्यादा किल्लत एआर वैक्सीन को लेकर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोजाना 50 से 70 मरीज लौट रहे हैं। सीएमओ डाक्टर आरसी पांडेय ने कहा जरूरी दवाओं की कमी नहीं है, लेकिन चिकित्सक द्वारा लिखा गई निर्धारित साल्ट की दवाएं कम हो सकतीं हैं। जल्द ही लखनऊ में बात कर दवा का इंतजाम किया जाएगा।


ड्रग कारपोरेशन से होगी दवाओं की आपूर्ति
सीएमओ डा0 आरसी पांडेय ने बताया कि प्रदेश सरकार सरकारी अस्पतालों में दवाओं की आपूर्ति के लिए नई व्यवस्था लागू करने जा रही है। शासन प्रदेश में ड्रग कारपोरेशन बना कर हर जिले में वेयर हाउस खोलेगा। वेयर हाउस से जिला, महिला, सीएचसी और  पीएचसी को दवाएं आपूर्ति की जाएंगी। हर दवा का स्टॉक आनलाइन होगा। जिस जिले में कोई दवा कम होगी उसे दूसरे जिले से मंगा कर जरुरत पूरी की जाएगी। इस प्रक्रिया में छह महीने लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed