{"_id":"672f9e8a41282daf050847af","slug":"shivam-won-in-600-janu-won-in-100-meter-race-etah-news-c-163-1-sagr1019-125499-2024-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: 600 में शिवम, 100 मीटर दौड़ में जानू ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: 600 में शिवम, 100 मीटर दौड़ में जानू ने मारी बाजी
Sat, 09 Nov 2024 11:10 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sat, 09 Nov 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
एटा। मारहरा ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताएं शनिवार को राष्ट्रीय इंटर कॉलेज जिन्हैरा के मैदान पर हुईं। कंपोजिट विद्यालय नगरिया ताड़ ओवरऑल चैंपियन बना। 600 मीटर दौड़ में शिवम, 100 मीटर में जानू ने बाजी मारी।
शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख मारहरा रवि वर्मा ने किया। प्रतियोगिता में खो-खो प्राथमिक बालक-बालिका दोनों में नगरिया ताड़ विद्यालय के विद्यार्थियों ने बाजी मारी। कबड्डी प्राथमिक बालक वर्ग में नगरिया ताड़ प्रथम रहा। 100 मीटर जूनियर वर्ग में जानू उच्च प्राथमिक विद्यालय पिदौरा प्रथम स्थान पर रहे। 600 मीटर बालक दौड़ में शिवम खंगारपुर नागपुर प्रथम स्थान पर रहे। खंड शिक्षाधिकारी अंकित मिश्रा ने अतिथियों को प्रतीक चिह्न भेंट किए। ज्ञानेंद्र पाल सिंह, संजीव राजपूत, सर्वेश यादव, रूपेंद्र राजपूत आदि लोग मौजूद रहे।