{"_id":"b5f0d07d201cb363dad9632c287e5f25","slug":"shikohabad-route-day-jam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकोहाबाद मार्ग पर दिन भर जाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकोहाबाद मार्ग पर दिन भर जाम
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Thu, 07 Jan 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिकोहाबाद रोड कालोनी में पानी निकासी नहीं होने के कारण सड़क पर भर रहे गंदे पानी से परेशान लोगों ने मार्ग खोद डाला। इसके चलते मार्ग से निकलने वाले भारी वाहन गड्ढों में फंसने से जाम कर कारण बन गए हैं। जाम लगने पर हंगामे का फायदा उठा कर क्रेन और जेसीबी चालक वाहनों ने मोटी रकम लेकर वाहन निकालने का काम कर रहे हैं। वहीं बुधवार के बाद गुरुवार को भी शिकोहाबाद रोड पर वाहन फंसने से दिनभर जाम लगा रहा। स्कूल के बच्चे वाहनाें से तीन किमी पहले उतर कर पैदल स्कूल जाने को मजबूर रहे।
शिकोहाबाद रोड की कालोनी में घरों से निकलने वाले गंदे पानी की निकासी नहीं होने के कारण वहीं जमा होने से इलाके में बदबू फैलने लगी है। इसी से परेशान लोगाें ने देर रात शिकोहाबाद रोड पर गड्ढे खोद कर मेन रास्ता क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके चलते गुरुवार से लेकर बुधवार को भारी वाहन गड्ढों में फंसने के कारण जाम का कारण बने रहे। गरुवार को सात से आठ घंटे जाम के बाद बुधवार को भी कई वाहन गड्ढों में फंसने से दिन भार जाम लगा रहा। आलम यह था कि बुधवार सुबह स्कूल आने वाले छात्र जाम लगने के कारण दो तीन किमी पहले वाहनों से उतर कर पैदल स्कूल जाने के लिए मजबूर हो गए। वहीं गड्ढों मेें फंसे वाहनों को निकालने के एवज मे जेसीबी और क्रेन चालक तीन से चार हजार रुपये वसूलते दिखाई दिए। खास बात यह है कि समस्या से निजात दिलाने के लिए अभी तक तहसील प्रशासन और नगर पालिका ने कोई पहल नहीं की है।