{"_id":"57ed55ea4f1c1bdc76574010","slug":"shed-light-on-the-importance-of-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदी के महत्व पर डाला प्रकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदी के महत्व पर डाला प्रकाश
अमर उजाला ब्यूरो एटा।
Updated Thu, 29 Sep 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
हिंदी के महत्व पर डाला प्रकाश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानपुर नगरिया में नेहरू युवा केंद्र ने हिंदी दिवस पखवाड़ा के तहत सरस्वती शिशु मंदिर में गोष्ठी का आयोजन कर हिंदी का महत्व बताया।
प्रधानाचार्य नवीन दीक्षित ने कहा कि हिंदी हमारी सांस्कृतिक विरासत की अमूल्य धरोहर है। स्वयंसेवक विकास सिंह चौहान ने कहा कि हिंदी ही एकमात्र ऐसी भाषा है जो हमारे देश को एकसूत्र में जोड़ती है। नेहरू युवा केंद्र सोंरो प्रभारी अपूर्वा चौहान ने कहा कि आज के समय में हमें हिंदी का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार की आवश्यकता है। छात्र-छात्राओं ने ‘हिंदी है भारत के माथे की बिंदी’ पर अपने विचार प्रस्तुत किए। गोष्ठी में राजन सिंह, प्रियांशी, ज्योति सहित छात्र-छात्राओं के विचारों को सराहा गया। इस अवसर प्रवीन शर्मा, तुलसीराम, दीपक कुमार शर्मा, परवीन, पूनम सक्सेना आदि मौजूद रहे।