फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   She used to go at 6 in the morning and return at 11 at night, hence she was murdered.

UP: सुबह 6 बजे जाती और रात 11 बजे लौटती...इसलिए पति ने रची खाैफनाक साजिश, एक गलती पड़ी भारी; पुलिस भी चकरा गई

Mon, 10 Feb 2025 10:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 10 Feb 2025 10:59 PM IST
सार

पत्नी को दवा दिलाने के नाम पर वह गांव ले गया। रास्ते में सूनसान क्षेत्र पाकर पति ने पत्नी पर हमला कर दिया। उसे जमीन पर पटक दिया। गला दबाकर हत्या कर दी।

विज्ञापन
She used to go at 6 in the morning and return at 11 at night, hence she was murdered.
हत्यारोपी पति। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पत्नी सुबह छह बजे घर से ड्यूटी के लिए निकलती थी और देर रात 11 बजे वापस आती थी। इसी बात से नाराज होकर पति ने उसकी हत्या कर दी। घटना को दुर्घटना दिखाने का प्रयास किया, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पोल खोल दी। सोमवार को पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन


 

गांव नगला घनश्याम निवासी प्रमोद उर्फ पिंटू उर्फ ज्ञान सिंह ने आठ फरवरी को अपनी पत्नी भगवती उर्फ अंजली की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद पुलिस को बताया कि दवा लेकर लौटते समय पीएसी बटालियन के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने जांच-पड़ताल की तो पाया कि शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं है। महिला के शव का नाै फरवरी को पोस्टमार्टम कराया गया। जिसमें मौत गला दबाने से होना बताया गया।
कोतवाली देहात प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि शव का अंतिम संस्कार कराने के बाद जब ज्ञान सिंह से कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। 

 
विज्ञापन

आरोपी ने बताया कि 16 वर्ष पूर्व उसने अंजली से प्रेम विवाह किया था। हमारे तीन बच्चों में एक बेटी और दो बेटे हैं। हम लोग दादरी में रहकर निजी कंपनी में काम करते हैं। पिछले एक वर्ष से अंजली सुबह छह बजे ड्यूटी के लिए निकलती थी और देर रात 11 बजे घर पर लौटती थी। 

 

इतना ही नहीं सिर्फ बच्चों के लिए ही खाना बनाती थी। मैं भूखा रहता था या फिर कही बाहर होटल पर खाना खाता था। इसी वजह से परेशान होकर अंजली की जान लेने का विचार मन में आया। 15 दिन पूर्व घर पर दवा दिलाने की कहकर पत्नी व बच्चों को गांव लेकर आ गया। शनिवार को आगरा से दवा दिलाकर घर लौटते समय पीएसी बटालियन के पास सूनसान रास्ता होने पर अंजली को बाइक से नीचे उतारकर जमीन पर पटक दिया। 

इसके बाद गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस व लोगों को गुमराह करने के लिए दुर्घटना होने की बात कही। सीओ अशोक कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed