फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shabnam became Neha Pathak by converting religion and married Hindu boy in Etah

घर वापसी कर शबनम बनीं नेहा पाठकः  हिंदू लड़के से किया प्रेम विवाह, अब कागजों में पहचान की जंग जारी

Mon, 16 Jan 2023 06:48 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 16 Jan 2023 06:48 PM IST
सार

एटा में शबनम धर्म परिवर्तन करके नेहा पाठक बन गई। उन्होंने हिंदू लड़के से प्रेम विवाह कर लिया। अब उन्होंने कागजों में अपना नाम बदलने के लिए अप्लाई किया है। 

विज्ञापन
Shabnam became Neha Pathak by converting religion and married Hindu boy in Etah
धर्म परिवर्तन कर किया विवाह

विस्तार

एटा में शबनम बानो ने धर्म बदलकर छह माह पहले कौमेश पाठक से शादी कर ली। अब अपनी धार्मिक पहचान के लिए कागजों में उसकी जंग चल रही है। हालांकि, यह प्रक्रिया भी अब लगभग पूरी होने की ओर है। इसके बाद वह नेहा पाठक नाम से कागजों में भी पहचानी जाएंगी।

विज्ञापन


गाजीपुर की रहने वाली शबनम की मुलाकात जैथरा ब्लॉक क्षेत्र के गांव जिरौलिया निवासी कौमेश पाठक से हुई। इसके बाद दोनों ने प्रयागराज के आर्य समाज जॉर्ज टाउन में हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली। शबनम ने हिंदू धर्म अपनाकर अपना नाम नेहा पाठक कर लिया। अपनी इस शादी की कानूनी मान्यता दिलाने और परिजनों के विरोध से सुरक्षा दिलाने के लिए उच्च न्यायालय में भी प्रार्थना पत्र दे दिया। जिस पर न्यायालय ने जिला प्रशासन को इन्हें संरक्षण प्रदान करने के लिए निर्देशित किया। 
विज्ञापन


बहरहाल, परिजनों का विरोध तो धीरे-धीरे कम हो गया, लेकिन बात नेहा के वजूद को दस्तावेजों में शामिल करने की खड़ी हो गई। इसके लिए नेहा ने 21 दिसंबर को अपने धर्म परिवर्तन की जानकारी देते हुए अभिलेखों में इसे दर्ज करने का प्रार्थना पत्र डीएम को दिया। इस पर परिजनों से आपत्ति मांगी गई। सोमवार तक कोई आपत्ति नहीं आई। इसके साथ ही कागजों में शबनम को नेहा के रूप में दर्ज करने का रास्ता साफ हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं बदलेगी जाति, रहेगी ओबीसी

शबनम बानो के परिजन पिछड़ी जाति से संबंधित हैं। जबकि पति कौमेश पाठक ब्राह्मण वर्ग से है। शादी के बाद शबनम नेहा के रूप में हिंदू तो हो गईं लेकिन उसकी जाति पिछड़ा वर्ग की ही चलती रहेगी। इसमें परिवर्तन नहीं होगा।



एडीएम प्रशासन आलोक कुमार ने बताया कि धर्म परिवर्तन कर युवती विवाह कर चुकी है। दंपती द्वारा उच्च न्यायालय में इसकी सूचना भी दी जा चुकी है। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में एक सार्वजनिक नोटिस जारी किया गया। आपत्ति न आने पर नेहा का विवरण शासकीय अभिलेखों में सुरक्षित रख लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed