फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   shaah ke kaaryakram kee bhaajapa pradesh mahaamantree ne kee sameeksha

शाह के कार्यक्रम की भाजपा प्रदेश महामंत्री ने की समीक्षा

Sat, 04 Jun 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
अमर उजाला ब्यूरो, एटा Updated Sat, 04 Jun 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
shaah ke kaaryakram kee bhaajapa pradesh mahaamantree ne kee sameeksha
अमित शाह के आने की तैयारियां - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के प्रस्तावित सात जून के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुनील बंसल एवं सांसद राजवीर सिंह ने कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर समीक्षा की। 
विज्ञापन

शुक्रवार रात एक मैरिज होम में आयोजित बैठक में अलीगढ़, आगरा एवं बरेली मंडल के 17 जिलों के भाजपा के जिलाध्यक्ष, जिला संयोजक मौजूद रहे। प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने समीक्षा के दौरान जिलाध्यक्षों को निर्देशित किया कि वह अपने-अपने जिलों के बूथ अध्यक्ष एवं सेक्टर संयोजकों को प्रात: दस बजे तक कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने के निर्देश दें। सांसद राजवीर सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं होगी। बृज क्षेत्र के अध्यक्ष बीएल वर्मा एवं महामंत्री भानु प्रताप चौहान संगठन मंत्री भवानी सिंह ने भी कार्यक्रम के संबंध में निर्देश दिए। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष पूर्णेंद्र सोलंकी, जिला प्रभारी नागेंद्र प्रसाद दुबे, वरिष्ठ नेता श्याम सुंदर गुप्ता ने बैठक को संबोधित किया एवं कार्यक्रम की व्यवस्थाओं की प्रगति के संबंध में जानकारी दी। बैठक में पूर्व विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह, अलीगढ़ प्रभारी रजनीकांत माहेश्वरी, रमेश साहू, ज्ञान तिवारी, देवेंद्र राजपूत, प्रवेंद्र राना, संजय पुंढीर, डा. खूब सिंह, राजवीर भल्ला, नीरज शर्मा मौजूद रहे। बाहरी जनपदों के जिलाध्यक्ष व जिलाप्रभारी भी बैठक में मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed