फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Servant cleaned Rs 2 lakh while mopping

Etah News: पोंछा लगाते-लगाते नौकर ने कर दिया दो लाख साफ

Sun, 15 Sep 2024 01:46 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 15 Sep 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
Servant cleaned Rs 2 lakh while mopping
एटा। शहर के व्यस्ततम कचहरी रोड पर स्थित स्वीट होम फर्नीचर के मालिक के घर से नौकर ने पोछा लगाते समय 2 लाख रुपये चुरा लिए। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में पूरा मामला पकड़ में आ गया। पुलिस ने आरोपी के घर से 47500 रुपये बरामद किया हैं।
विज्ञापन

कचहरी रोड स्थित कमला नगर निवासी शैलेंद्र कुमार अग्रवाल ने बताया कि उनकी बेटी बेंगलुरु और बेटा दिल्ली में पढ़ता है। बेटी को लेकर पत्नी शालिनी अग्रवाल शुक्रवार को दिल्ली जा रहीं थीं। घर में नौकर कुलदीप को काम करता छोड़कर हम लोग बस स्टैंड चले गए। बेटी और पत्नी को बस में बिठाकर आए, तो कुलदीप घर में पोंछा लगा रहा था। काम करने के कुछ समय बाद वह चला गया। देर रात मेरे मन में विचार आया तो अलमारी खोलकर रुपये गिनने लगा। मेरी अलमारी में ढाई लाख रुपये रखे हुए थे, उसमें से दो लाख गायब थे।
विज्ञापन

रात में मैंने किसी को कुछ नहीं बताया। शनिवार सुबह अपनी भाभी और पत्नी शालिनी को इस घटना की जानकारी दी। उसके बाद भतीजे को बुलाकर घर में लगा हुआ सीसीटीवी कैमरे की फुटेज दिखवाई। इसे देखने पर मालूम पड़ा कि घर में काम करने वाला कुलदीप दूसरे दरवाजे से घर में घुसा और अलमारी को खोलकर रुपये निकालकर ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शैलेंद्र अग्रवाल ने बताया कि लगभग 4 वर्ष से कुलदीप की मां बीनू निवासी विजामई फतेहाबाद रोड आगरा भी घर में नौकरानी का काम करती है। जो कि वर्तमान में अपने पति विजय प्रकाश व बच्चों के साथ नारायण नगर स्टेट बैंक वाली गली में रहती है। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी फरार था। मां से फोन कराया तो उसने 2 लाख में से 47500 रुपये घर रखने के बारे में जानकारी दी, जो बरामद कर लिए गए हैं। परिजन को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। सीओ सदर अमित कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है, मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed