फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Sensation after youth body found in pearl millet field

यूपी: बाजरा के खेत में मिली युवक की लाश, शरीर पर थे चोटों के ऐसे निशान; शिनाख्त के प्रयास में जुटी पुलिस

Mon, 07 Sep 2026 06:29 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: Arun Parashar Updated Mon, 07 Sep 2026 06:29 PM IST
सार

बाजरा के खेत में युवक का शव पड़ा मिला। शरीर पर चोटों के निशान थे। ऐसे में हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Sensation after youth body found in pearl millet field
Crime Demo - फोटो : Crime Demo

विस्तार

एटा के सकीट के रिजोर थाना क्षेत्र के गांव कुंवरपुर में बाजरा के खेत में एक युवक का शव मिलने से खलबली मच गई। युवक की पहचान न होने पर पुलिस ने जांच को फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को बुलाया। उसके शरीर पर चोट के निशान हैं। हत्या कर शव फेंकने की आशंका प्रतीत हो रही है।
विज्ञापन


मृतक बाजरा के खेत में औंधे मुंह गिरा पड़ा था। खेत पर जा रहे किसान के देखने पर पूरे गांव में हलचल पैदा हो गई। युवक को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। पुलिस ने घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण कर शव का पोस्टमार्टम कराया है। 
विज्ञापन


एएसपी श्वेताभ पांडेय ने बताया कि युवक की उम्र लगभग 35 वर्ष है, जिसकी पहचान और मौत के कारण पता करने के लिए फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड टीम निरंतर प्रयास कर रही है। शव मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed