फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Seminar to be held on relevance of Gandhian trusteeship on 19th

Etah News: 19 को गांधीवाद ट्रस्टीशिप की प्रासंगिकता पर होगी संगोष्ठी

Sat, 13 Dec 2025 11:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 13 Dec 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Seminar to be held on relevance of Gandhian trusteeship on 19th
एटा। शहर के राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में 18 से 21 दिसंबर तक बृजपाल सिंह की स्मृति में पुस्तक महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसके अंतर्गत 19 दिसंबर गांधीवाद ट्रस्टीशिप की प्रासंगिकता पर संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

इस संगोष्ठी में हरिजन सेवक संघ के अध्यक्ष डॉ. शंकर कुमार सान्याल, रेमन मैगसैसे पुरस्कार से सम्मानित प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. संदीप पांडेय, गांधी विचारों के प्रसारक-प्रचारक रमेश, जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. भूपेंद्र शंकर आदि प्रमुख शिक्षाविद वक्तव्य देंगे। वहीं एस्रो के निदेशक संजय राणा, बागपत से पुस्तक महोत्सव का अवलोकन करने एटा आ रहे हैं। पुस्तक महोत्सव समिति के संरक्षक पूर्व प्रधानाचार्य रामवीर सिंह यादव एवं पर्यावरणविद ज्ञानेंद्र रावत, अध्यक्ष संजीव कुमार यादव एआरएम मैनपुरी सहित सभी पुस्तक महोत्सव समिति के सदस्यों ने समस्त प्रबुद्ध बुद्धिजीवियों, शिक्षाविदों और समाजसेवियों से संगोष्ठी में भाग लेने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed