फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   seever plant

जनवरी में शहर को मिलेगी सबसे बड़े सीवर ट्रीटमेंट प्लांट की सौगात

Thu, 05 Dec 2019 11:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
seever plant
मानपुर स्थित सीवर लाइन का निरीक्षण करते अधिशासी अभियंता जलनिगम। - फोटो : ETAH
एटा। शहरवासियों को अगले साल जनवरी में सबसे बड़े सीवर ट्रीटमेंट प्लांट की सौगात मिलने वाली है। जीटी रोड स्थित मानपुर पर मुख्य सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण लगभग 70 फीसदी से ज्यादा पूरा हो चुका है। प्लांट बनने के बाद घर में बने शौचालयों के गटर से निजात मिल सकेगी। प्लांट बनने से पालिका को भी बड़ा लाभ मिलने वाला है। दरअसल, चार जनवरी से शुरू होने वाले स्वच्छता सर्वेक्षण में शहर में बने सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के भी अंक मिलेंगे। इससे पालिका को वाटर प्लस सर्टिफिकेट मिलने की संभावना है। जिससे उसकी रैंक बढ़ सकती है।
विज्ञापन

शहर से प्लांट तक आने वाले गंदे पानी को सबसे पहले रिसीविंग चैंबर में डाला जाएगा। इसके बाद इस पानी का कोर्स स्क्रीनिंग कराया जाएगा। इसमें बड़े कूड़े को अलग कर लिया जाएगा। स्क्रीनिंग के बाद पानी को मैन पंपिंग स्टेशन में डाला जाएगा। मैन पंपिंग स्टेशन को 11.5 मीटर गहरा 11 हजार 500 मीटर परिधि में गोल बनाया गया है। इसके बाद पानी को ग्रिट चैंबर में डाला जाएगा, जहां बचे छोटे पदार्थ को आगे जाने से रोक लिया जाएगा। इसके बाद एसबीआर बेसिन में पानी को लाया जाएगा। यहां क्लोरीन टैंक में पानी डालकर क्लोरीन गैस द्वारा पानी के बैक्टीरिया को खत्म करके सिंचाई योग्य बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed