फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   seeds, substanderd, etah

अमानक बीज विक्रय मामले में आगरा की कंपनी को किया गया ब्लैक लिस्ट

Wed, 30 Sep 2020 11:34 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 11:34 PM IST
विज्ञापन
seeds, substanderd, etah
एटा। कृषि विभाग की छापामार कार्रवाई में आगरा की एक बीज कंपनी का फर्जीवाड़ा सामने आया है। जिसे विभाग ने काली सूची में डालते हुए कानूनी कार्रवाई करनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी एमपी सिंह ने बताया कि जुलाई माह में जलेसर क्षेत्र में बीज विक्रेताओं के यहां छापामार कार्रवाई की गई। इस दौरान सुमित खाद बीज भंडार से बाजरा सूर्या बीज का एक नमूना लिया। जिस पर विनिर्माता कंपनी ओम हायब्रिड सीड्स विकास नगर हैदराबाद लिखा हुआ था। कंपनी व बाजरा की संदिग्धता प्रतीत होने पर नमूने को जांच के लिए भेजा। यहां बीज का नमूना अधोमानक पाया गया। कृषि विभाग ने हायब्रिड सीड्स कंपनी से स्पष्टीकरण मांगा तो वहां से पत्राचार के माध्यम से पता चला कि उक्त स्थान पर कोई कंपनी नहीं है।
विज्ञापन

इस पर सुमित खाद बीज भंडार से स्पष्टीकरण मांगा। स्पष्टीकरण में खाद भंडार विक्रेता ने बताया कि अमानक बाजरा सूर्या बीज आगरा में जीवनी मंडी स्थिति केडी सीड्स प्राइवेट लिमिटेड से खरीदा गया था। जब विभाग ने इस फर्म से संपर्क किया तो कोई जवाब नहीं मिला। इससे साबित होता है कि केडी कंपनी द्वारा फर्जी तरीके से ओम हायब्रिड सीड्स कंपनी के नाम से बाजरा बीज पैकिंग कर विक्रय किया जा रहा है। अमानक बीज विक्रय करने पर केडी सीड्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को ब्लैक लिस्ट कर दिया गया है और कानूनी कार्रवाई करने के लिए अपर कृषि निदेशक को पत्र भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed