{"_id":"65df251e950574294304aae3","slug":"sdm-found-piles-of-dirt-at-polling-places-etah-news-c-163-1-sagr1016-113344-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: मतदेय स्थलों पर एसडीएम को मिले गंदगी के ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: मतदेय स्थलों पर एसडीएम को मिले गंदगी के ढेर
Wed, 28 Feb 2024 05:50 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 28 Feb 2024 05:50 PM IST
विज्ञापन
जलेसर। आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत एसडीएम ने तीन मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान मतदेय स्थालों पर गंदगी, रास्ते में अस्थायी घूरे आदि मिले। उन्होंने बीडीओ को मतदेय स्थलों पर तीन दिन में सफाई कराए जाने के निर्देश दिए।
प्राथमिक विद्यालय नगला गड़रिया, प्राथमिक विद्यालय शाहनगर टिमरुआ और उच्च प्राथमिक विद्यालय गुदाऊ पर एसडीएम जलेसर जगमोहन गुप्ता ने निरीक्षण किया। जिसमें मतदेय स्थल नगला गड़रिया पर जाने वाले रास्ते में जलभराव मिला। ऐसे में मतदाताओं को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। शाहनगर टिमरुआ पर मतदेय स्थल के सामने घूरा देखा।
उच्च प्राथमिक विद्यालय कक्ष संख्या एक व दो के सामने घूरे मिले। मतदेय स्थल के समीप गंदगी पाई गई। निरीक्षण के बाद एसडीएम ने बीडीओ को मतदेय स्थल नगला गडरिया पर जलभराव की समस्या का निस्तारण कराने, शाहनगर टिमरुआ पर घूरों को हटवाकर दूसरे स्थान पर डलवाने की बात कही। मतदेय स्थलों पर पाई गई सभी समस्याओं का निराकरण तीन दिन के अंदर कराने का कहा।