{"_id":"1236891e6adfb78a27bb99c5794096f0","slug":"sdblusi-commotion-outside-warehouse-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडब्लूसी गोदाम के बाहर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडब्लूसी गोदाम के बाहर हंगामा
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
Updated Wed, 10 Jun 2015 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में अब तक 28845 एमटी सरकारी गेहूं की खरीद हो चुकी है। ऐसे में इस बंपर खरीद के बाद गेहूं को सुरक्षित रखने की कवायद शुरू हो चुकी थी। एफसीआई पर कम जगह होने की वजह से उसने राज्य सरकार के सेंथरी स्थित एसडब्लूसी गोदाम को भी किराए पर ले लिया था, लेकिन गेहूं को सुरक्षित रखने के वायदे अब बेमानी साबित हो रहे हैं। सेंथरी स्थित एसडब्लूसी गोदाम के बाहर ट्रकों की लाइन लगी है। मंगलवार से आसमान में उमड़ रहे काले बादल बरसात के संकेत दे रहे हैं। ऐसे में ट्रकों के अंदर बोरी में भरे गेहूं के खराब होने का भी खतरा है।
ट्रक चालक अजीत सिंह, शैलेंद्र कुमार, कप्तान सिंह, वसीम खां, किशन पाल, राजेंद्र सिंह का कहना है कि एसडब्लूसी गोदाम प्रभारी उनसे 31 सौ रुपये की रिश्वत मांग रहे हैं। बीते एक सप्ताह से ट्रक गोदाम के बाहर खड़े हुए हैं। ऐसे में उन्हें खाना पीना तक सड़कों पर बनाना पड़ रहा है। उनका कहना है कि ट्रकों के अंदर भरे गेहूं की रखवाली करने के लिए रात भर जागना पड़ता है। उनके अनुसार ट्रकों से एक दो बार गेहूं की बोरियां चोरी भी हो चुकी हैं।
यह है पूरा मामला
एफसीआई और एसडब्लूसी गोदाम प्रभारियों का कहना है कि प्रति गोदाम की क्षमता 58540 एमटी है। इसमें सरकारी गेहूं का स्टॉक रखने के लिए गोदामों की क्षमता 11890 एमटी प्रति गोदाम है। दोनों गोदामों में पीडीएस का भी गेहूं है। ऐसे में दोनों गोदाम फुल हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि एफसीआई गोदाम में सरकारी केंद्रों पर खरीदे हुए गेहूं की कुल दो लाख 40 हजार बोरियां पहुंच चुकी हैं, जबकि एसडब्लूसी गोदाम में चार लाख एक हजार 207 बोरियां पहुंच चुकी हैं। ऐसे में जिला खाद्य विभाग गोदामों से अपना पीडीएस का गेहूं निकाल रहा है। इससे गोदाम में जगह खाली हो जाएगी, तभी गोदाम से बाहर खड़े ट्रकों को अंदर खाली करवा दिया जाएगा, लेकिन ट्रकों के ठेकेदार खाली कराने की जल्दी मचाए हुए हैं। इसके चलते झूठे आरोप लग रहे हैं।
विज्ञापन
ट्रक चालकों द्वारा लगाए हुए सभी आरोप गलत हैं। गोदाम में किसी भी प्रकार की रिश्वत नहीं ली जा रही है। गोदाम फिलहाल फुल हैं। खाली होने पर ट्रकों को खाली करा दिया जाएगा।
- ज्ञानप्रकाश श्रीवास्तव, प्रभारी, एसडब्लूसी गोदाम
मामला मेरे संज्ञान में नहीं हैं। यदि ट्रक चालकों से रिश्वत लेने का मामला है तो कार्रवाई की जाएगी।
- विनय प्रताप सिंह, जिला खाद्य विपणन अधिकारी