फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   School children are carried away like rickshaw vehicles.

Etah News: डग्गेमार वाहनों की तरह भरकर ले जाते हैं स्कूल के बच्चे

Mon, 30 Oct 2023 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 30 Oct 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
School children are carried away like rickshaw vehicles.
एटा। विद्यालय संचालक अपनी मनमानी के कारण छोटे वाहनों में डग्गेमारों की तरह बच्चों को भरकर चलाते हैं, इस पर कोई संज्ञान नहीं लिया जाता, लेकिन हादसे जब भी होते हैं, तब संबंधित विभागों की नींद टूटती है। सोमवार को बदायूं में हुई हृदयविदारक घटना से लोगों को सबक लेने की जरूरत है।
विज्ञापन

जिले में हजारों की संख्या में सुबह और दोपहर को ओमनी बैन और ईको कार में बच्चे भूसे की तरह भरकर लाए और ले जाए जाते हैं। जबकि परिवहन विभाग की ओर से मात्र बसों को ही मानक पूरा करके बच्चों को लाने और ले जाने की अनुमति दी गई है। इसके बावजूद भी विद्यालय वाहनों की मनमानी हावी रहती है। वह बसों में बच्चों को नहीं बिठाकर छोटे वाहनों में ही भरकर चलाते हैं। जब कि छोटे वाहन स्कूल स्टाफ के लिए ही मान्य हैं। परिवहन विभाग की भी उदासीनता नजर आ रही है और ऐसे वाहनों पर कार्रवाई नहीं की जाती, इससे विद्यालय संचालकों का मनोबल बढ़ा हुआ है।
विज्ञापन

बता दें कि सोमवार को बदांयू में एक विद्यालय की ईको कार के साथ हादसा होने के चलते 4 बच्चों की दर्दनाक मौत हुई है। इस हादसे से सबक लेने की जरूरत है। एआरटीओ सतेंद्र कुमार ने बताया कि विद्यालय वाहनों को लेकर पहले से ही सख्ती बरती जा रही है, छोटे वाहनों में बच्चों को ले जाने की अनुमति नहीं है, फिर भी अगर कोई विद्यालय संचालित करा रहा है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed