फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   School Chalo Abhiyan will start from 1st April

Etah News: पहली अप्रैल से शुरू होगा स्कूल चलो अभियान

Sat, 21 Mar 2026 02:48 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 21 Mar 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
School Chalo Abhiyan will start from 1st April
एटा। जिले के परिषदीय विद्यालयों में पहली अप्रैल से स्कूल चलो अभियान शुरू किया जाएगा। इस अभियान को सफल बनाने के लिए ब्लॉक स्तर पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगें। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैंं। यह अभियान दो चरणों में चलाया जाएगा। बीएसए दिनेश कुमार ने बताया कि सभी परिषदीय विद्यालयों में पहली अप्रैल से शुरू होने वाले स्कूल चलो अभियान के लिए जिले में इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। दौरान ब्लॉक और विद्यालय स्तर पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जनपद में कुल 1691 परिषदीय और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय संचालित हैं। पहली अप्रैल से शैक्षिक सत्र 2026-27 की शुरुआत हो रही है। पहले ही दिन स्कूल चलो अभियान शुरू किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी जिला कार्यक्रम अधिकारी, सीएमओ को दी गई है। इसी तरह छह वर्ष तक के बच्चों को कक्षा एक में प्रवेश दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मुख्य सचिव से निर्देश जारी किए गए हैं कि अभियान दो चरणों में चलेगा। पहला चरण 1 से 15 अप्रैल और दूसरा चरण 1 से 15 जुलाई तक चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत अधिक संख्या में बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed