{"_id":"6aa4db5d24f2feaf240e2983","slug":"ada-acquired-land-illegally-sold-to-16-people-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजब कर डाला: एडीए ने जिस जमी को किया था अधिगृहीत, उसे 16 अलग-अलग लोगों को बेच डाला; वाद हुआ दायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गजब कर डाला: एडीए ने जिस जमी को किया था अधिगृहीत, उसे 16 अलग-अलग लोगों को बेच डाला; वाद हुआ दायर
Sat, 12 Sep 2026 10:25 AM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sat, 12 Sep 2026 10:25 AM IST
सार
आगरा विकास प्राधिकरण की अधिगृहीत मौजा मोहम्मदपुर की जमीन को कथित तौर पर भूमाफिया ने 16 अलग-अलग लोगों को बेच दिया। मामला सामने आने के बाद एडीए ने सभी 16 खरीदारों और संबंधित पक्षकारों के खिलाफ अदालत में सिविल सूट दायर किया है।
विज्ञापन
आगरा विकास प्राधिकरण
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) ने मौजा मोहम्मदपुर स्थित अधिगृहीत भूमि की अवैध खरीद-फरोख्त के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। एडीए की जांच में यह तथ्य सामने आया है कि माैजा मोहम्मदपुर की जमीन को अवैध तरीके से 16 विभिन्न लोगों को बेचा गया है।
इस गंभीर मामले का संज्ञान लेते हुए एडीए प्रशासन ने अब इन सभी 16 खरीदारों व संबंधित पक्षकारों के खिलाफ न्यायालय में वाद (सिविल सूट) दायर कर दिया है। इनमें कई रसूखदार और राजनीतिक लोग शामिल हैं।
प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार, मौजा मोहम्मदपुर की यह भूमि पहले ही कानूनी प्रक्रिया के तहत अधिगृहीत की जा चुकी थी और इसका स्वामित्व एडीए के पास सुरक्षित है।
विज्ञापन
इसके बावजूद, नियमों और सरकारी दिशा-निर्देशों को ताक पर रखकर एक भूमाफिया ने जमीनों के छोटे-छोटे हिस्से अवैध रूप से बेच दिए। अब इस पूरे मामले की वैधानिक जांच और जमीन के मालिकाना हक का अंतिम फैसला अदालत में सुनवाई के बाद तय होगा।