फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Scholarship applications slower pace

छात्रवृत्ति आवेदनों की गति काफी धीमी

Thu, 16 Jul 2015 10:53 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Thu, 16 Jul 2015 10:53 PM IST
विज्ञापन
Scholarship applications slower pace
गुरुवार को अविनाशी सहाय आर्य इंटर कालेज में प्रधानाचार्यों की बैठक को संबोधित करते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार गिरि ने कहा कि छात्रवृत्ति आवेदनों को लेकर प्रधानाचार्यों को गंभीरता दिखानी होगी। 31 जुलाई तक के आवेदनों को पूरी जांच के बाद ही अग्रसारित करें। ताकि आवेदनों की त्रुटियों को समय रहते दूर किया जा सके।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी विजय शंकर तिवारी ने कहा कि निर्देशों के बाद भी छात्रवृत्ति आवेदनों की गति धीमी है। गत वर्ष की तुलना में आज की स्थिति चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि गत वर्ष सामान्य वर्ग के 229 नवीनीकरण की तुलना में अभी तक मात्र 34 आवेदन ही हुए हैं। जबकि गत वर्ष नए आवेदन 336 इस बार मात्र 201, गत वर्ष अनुसूचित जाति के 1314 आवेदनों की तुलना में इस बार मात्र 464 आवेदन ही हुए हैं। जिला पिछड़ा वर्ग अधिकारी तूलिका शर्मा ने कहा कि संस्थाओं की उदासीनता के चलते आवेदनों की त्रुटियां दूर नहीं हो पाती। यदि फारवर्ड करने से पहले इनका मिलान किया जाए तो इस परेशानी से बचा जा सकता है।
विज्ञापन

सर्वाधिक त्रुटियां जाति, निवास एवं आय प्रमाणपत्रों के कोड आदि में होती हैं। उपस्थित लोगों में डा. ज्ञानेंद्र कुदेशिया, डा.दिनेश वशिष्ठ, डा. सुधीर गुप्ता, डा. विनीता तिवारी, शमा रफीक, रंजना सहाय, अनोखे सिंह यादव, मनोज तिवारी, डा.राघवेंद्र मिश्र आदि प्रमुख थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक ही आय प्रमाणपत्र पर 17 आवेदन
संस्थाओं की उदासीनता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि जनपद के एक विद्यालय के 17 छात्रों ने एक ही आय प्रमाणपत्र लगाकर छात्रवृत्ति आवेदन कर दिया। इतना ही नहीं संस्था प्रमुख ने भी इस डाटा को बिना जांचे ही जिला विद्यालय निरीक्षक की साइड पर फारवर्ड कर दिया। समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय की जांच यह मामला पकड़ में आया। और सभी आवेदन निरस्त कर दिए गए।


औचक निरीक्षण 21 से
जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार गिरि ने प्रधानाचार्यों को आगाह करते हुए कहा कि आगामी 21 तारीख से संस्थाओं का औचक निरीक्षण शुरू किया जाएगा। जनपद के सभी विद्यालयों तक वे पहुंचेंगे। ऐसे में परिसर की सफाई स्वच्छता के साथ ही उन्हें शैक्षिक माहौल में भी सुधार सुनिश्चित करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed