{"_id":"5d6c04628ebc3e93bd107b0d","slug":"scam-in-manrega-etah-news-agr403685921","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनरेगाः फर्जीवाड़े पर वीडीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनरेगाः फर्जीवाड़े पर वीडीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। जिले के निधौलीकलां ब्लॉक में तैनात ग्राम विकास अधिकारी को खंड विकास अधिकारी ने प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। डीएम के निर्देश पर की गई जांच में मनरेगा के भुगतान में फर्जीवाड़े की आशंका पर वीडीओ को निलंबन की चेतावनी भी दी गई है।
विगत 19 अगस्त को डीएम सुखलाल भारती ने निधौलीकलां ब्लॉक का आकस्मिक निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत होर्ची में प्रधानमंत्री आवास निर्माण के लाभार्थियों के मजदूरी भुगतान की पत्रावली में कमियां पाई थीं। इस पर उन्होंने बीडीओ और पीडी निर्मल कुमार द्विवेदी को जांच के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद बीडीओ और पीडी निर्मल द्विवेदी ने ग्राम पंचायत का निरीक्षण किया। जांच के दौरान
पत्रावली में मस्टरोल संख्या 525 पर सरोज देवी का अंगूठा लगा था, लेकिन उसे प्रमाणित नहीं किया गया। इसके अलावा किसी भी लाभार्थी के मस्टरोल पर कोई हस्ताक्षर और अंगूठे का निशान नहीं था। चार लाभार्थियों के खाते में प्रधानमंत्री आवास की प्रथम किश्त देने के बाद भी आवासों की जियो टैगिंग नहीं की गई। गांव में शौचालय निर्माण की प्रगति भी ठीक नहीं मिली। इसे लेकर बीडीओ ने ग्राम विकास अधिकारी सत्येंद्र यादव को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। उन्होंने पत्रावली को पूर्ण कराने के निर्देश देते हुए भविष्य में गलती मिलने पर निलंबन की संस्तुति करने की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन
-----------
जिले में कार्यों में लापरवाही बरत रहे ग्राम पंचायत सचिवों पर नजर रखी जा रही है। काम में सुधार नहीं होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मदन वर्मा, सीडीओ