फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   scam

30 हजार से ज्यादा एनपीए खातों में फंसा 309 करोड़ रुपये

Fri, 06 Dec 2019 09:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2019 09:51 PM IST
विज्ञापन
scam
एटा। जनपद में 23 बैंकों के करीब 30 हजार से अधिक बैंक खाते नॉन प्रोसेसिंग एसेट (एनपीए) हो गए हैं, जिनमें बैंकों की 309 करोड़ की रकम फंसी हुई है। सबसे ज्यादा रकम कृषि ऋण की है। बैंक इन्हें वसूलने के प्रयासों में जुटा है। इसी महीने एनपीए खाताधारकों के लिए लोक अदालत की तैयारी है। लीड बैंक मैनेजर प्रदीप थॉमस के अनुसार जिले में 23 बैंकों की कुल 149 शाखाएं और करीब दो लाख, 17 हजार खाताधारक हैं।
विज्ञापन

इस साल 30 जून तक जुटाए गए आंकड़ों के मुताबिक इन शाखाओं में एनपीए खातों की संख्या 30 हजार से अधिक पहुंच गई। इन्होंने बैंकों से ऋण तो ले लिया, लेकिन उसकी अदायगी नहीं कर रहे हैं। उनके खातों में लेेनदेन नहीं हो रहा। न ही ब्याज की रकम चुकाई जा रही है। ऐसे में एनपीए खातों की कुल रकम 309 करोड़ से अधिक पहुुंच गई है। ऋण अदा न करने वालों में सबसे अधिक संख्या कृषि ऋण लेने वाले किसानों की है।
विज्ञापन

लोक अदालत से उम्मीद
लीड बैंक मैनेजर प्रदीप थॉमस ने बताया कि ऋण न चुका पाने वाले ग्राहक लोक अदालत में एक मुश्त समझौता कर सकते हैं। लोक अदालत 14 दिसंबर को लगेगी। इसमें एनपीए खाताधारक एक मुश्त समझौता कर सकते हैं। इसमें ग्राहक को ब्याज आदि पर छूट मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed