फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   sarakaaree dhan ka duroopayog hua to aphasar jimmedaar:kamishnar

सरकारी धन का दुरुपयोग हुआ तो अफसर जिम्मेदार:कमिश्नर

Mon, 24 Oct 2016 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 24 Oct 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
sarakaaree dhan ka duroopayog hua to aphasar jimmedaar:kamishnar
विकास कार्यों की समीक्षा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मंडलायुक्त ने कलक्ट्रेट सभाकक्ष में अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की और प्रगति की रिपोर्ट जानी। इस दौरान मंडलायुक्त अलीगढ़ सुभाष चंद्र शर्मा ने कहा कि अधिकारी पूर्ण सक्रिय होकर कार्य करें। जो भी कार्य होना है, शीघ्र पूरा कराएं, अब समय का इंतजार न करें। यदि किसी की ढिलाई के कारण सरकारी धन का दुरुपयोग होता है तो उस अधिकारी की व्यक्तिगत जिम्मेदारी होगी। निर्माण एजेंसियों को कड़े निर्देश दिए कि जो भी सरकारी भवन बन कर तैयार हो गए हैं, उनमें तुरंत विद्युत कनेक्शन कराकर फिनिशिंग कार्य पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अधिकारी गांवों में जरूर जाएं और लाभार्थीपरक योजनाओं व कार्यों का मौके पर सत्यापन करें। बीडीओ अपने क्षेत्र में निर्माणाधीन 4 अन्त्येष्टि स्थलों को मौके पर देखकर रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। कम राजस्व वसूली पर उन्होंने मनोरंजन कर व आबकारी अधिकारी के प्रति नाराजगी व्यक्त की तथा गोदामों को चैक करने एवं अवैध व कच्ची शराब पर पाबंदी लगाने के निर्देश दिये।  
विज्ञापन

उन्होंने जनपद में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे, हौसला पोषण योजना, 50 लाख से अधिक के निर्माण कार्यों, नये राशन कार्ड, कामधेनु योजना, हैंडपंप स्थापना सहित सभी मुख्य बिंदुओं पर गहन समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में अधिशासी अभियंता पैक्सफेड एवं हथकरघा अधिकारी के गैरहाजिर होने पर उनके खिलाफ  कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
विज्ञापन
विज्ञापन

 बैठक में डीएम के. विजयेंद्र पाण्डियन, एडीएम एसपी सिंह, सीएमओ, डीडीओ, पीडी डीआरडीए, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग, विद्युत, आरईडी, जलनिगम, डीएसओ, समाज कल्याण अधिकारी, डीपीओ, बीएसए, डीआईओएस आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed