फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   saraapha kaarobaariyon ne hatya aur loot ke virodh mein baajaar band rakhee

सराफा कारोबारियों ने हत्या और लूट के विरोध में बाजार बंद रखी

Sat, 20 May 2017 12:14 AM IST
amar ujala
amar ujala Updated Sat, 20 May 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
saraapha kaarobaariyon ne hatya aur loot ke virodh mein baajaar band rakhee
सराफा कारोबारियों ने हत्या और लूट के विरोध में हुंकार भरते कारोबारी - फोटो : amar ujala
मथुरा के दो सराफों की हत्या और लूट की वारदात से कारोबारियों के बीच पनपा आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा। शुक्रवार को एटा और कासंगज के आक्रोशित कारोबारियों ने योगी तेरे राज में लुट गए बीच बाजार में नारा बुलंद करते हुए प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन के नजारे कस्बों में भी दिखाई दिए। वहीं सोरों गेट चौराहे पर जाम लगाकर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

सराफा कारोबारियों की प्रदेश इकाई की ओर से शुक्रवार को प्रदेश व्यापी आंदोलन और बाजार बंदी का ऐलान था।


शुक्रवार को एटा नगर में स्थित सभी सराफा व्यापारियों के प्रतिष्ठान बंद रहे। नगर के बाबूगंज, लोहामंडी, घंटाघर, हाथी गेट स्थित सभी जगह दुकानों पर ताले लटके रहे। उधर व्यापारियों ने बाबूगंज स्थित राज काम्पलैक्स में बैठक कर घटना के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार से घटना के जल्द से जल्द खुलासे की मांग की गई। अध्यक्ष जीतू सोलंकी ने कहा कि व्यापारियों के साथ बढ़ती जा रही घटनाओं को लेकर कार्रवाई करने की जरूरत है।
विज्ञापन


व्यापारियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। ओमप्रकाश टाइगर, अशोक चौहान, विमल कुमार, प्रमोद कुमार, उमाशंकर बुंदेला, मुकेश गुप्ता, जीतू दिवाकर, सागर सिंह, संजय सिंह, सचिन, अमर सिंह, सौरभ वार्ष्णेय, दीपक वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं कासगंज जिला मुख्यालय सहित, अमांपुर, सोरों, सिढ़पुरा, सहावर आदि कस्बों में सराफा कारोबारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। जिला मुख्यालय पर मृतक सराफा कारोबारी मेघ अग्रवाल के ससुर राकेश अग्रवाल व उनके परिवारीजनों के साथ अग्रसेन सेवा समिति ने भी प्रदर्शन में हिस्सा लिया। पूरे बाजार में सराफा कारोबारियों ने अपनी दुकानें बंद रखीं और प्रदर्शन में हिस्सा लिया। लोग प्रदेश सरकार को कोस रहे थे, वहीं मथुरा के पुलिस प्रशासन के खिलाफ भी नारेबाजी कर रहे थे।

प्रदर्शन के दौरान मेघ अग्रवाल के ससुर राकेश अग्रवाल ने कहा कि मेघ के हत्यारे, लुटेरे बदमाशों को फांसी दी जाए। वहीं सराफा एसोसिएशन के योगेश गौड़, अखिलेश अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, अनिरूद्ध पल्तानी, दीपक गुप्ता ने आरोपियों की गिरफ्तारी कर फांसी की सजा दिलाने एवं पीड़ित कारोबारियों के परिवार को एक एक करोड़ का मुआवजा दिलाने की मांग की। वहीं अग्रसेन सेवा समिति ने जुलूस निकाल कर प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपा।


अग्रसेन सेवा समिति के अध्यक्ष संजीव अग्रवाल सचिव संजय अग्रवाल ने कहा कि मथुरा के सराफा कारोबारियों की हत्या और लूट से साफ हो गया है कि सरकार अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण नहीं लगा पा रही। समिति ने बदमाशों की गिरफ्तारी, माल बरामदगी और एक एक करोड़ की आर्थिक सहायता देने की मांग उठाई। जुलूस धरना प्रदर्शन के दौरान कारोबारी मुकेश गहलौत, जितेंद्र कुमार सिंह, राजवीर सिंह, विनय अग्रवाल, मनोज सिंघल, अदीप अग्रवाल, रिबु अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, संजय अग्रवाल, अवनीश अग्रवाल, जितेंद्र वार्ष्णेय, सुनील अग्रवाल, अनुपम अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed