फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   sapaiyon ne kaaphile ke saath nikaalee railee

सपाइयों ने काफिले के साथ निकाली रैली

Sun, 21 Aug 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
अमर उजाला ब्यूरो, एटा Updated Sun, 21 Aug 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
sapaiyon ne kaaphile ke saath nikaalee railee
सपा की रैली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
समाजवादी पार्टी ने जिले में वाहनों के काफिले के साथ रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया। इस दौरान जनता के बीच जाकर सपा नेताओं ने पार्टी को मजबूत बनाने की अपील की है। समाजवादी पार्टी की नेता एवं राज्य महिला आयोग की सदस्य अशोक पांडेय ने कहा कि यूपी में 2017 में फिर से सपा की साइकिल दौड़ेंगी। 
विज्ञापन

रविवार को पूर्वाह्न के समय समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष पूर्व सांसद देवेंद्र यादव ने झंडी दिखाकर सपा नेताओं की रैली को रवाना किया। सपा नेता व अमांपुर विधान सभा क्षेत्र के सपा प्रत्याशी राहुल पांडेय ने कहा कि पार्टी के नेतृत्व ने उन्हें चुनाव लड़ने का निर्देश दिया है। वह जनता के बीच रहकर चुनाव लड़ेंगे और समाजवादी पार्टी की जीत सुनिश्चित करेंगे। जिला मुख्यालय के साथ सोरों, नगरिया, अमांपुर सिढ़पुरा सहित अन्य इलाकों में रैली ने भ्रमण किया। इस दौरान सपा नेता अशोक पांडेय एवं राहुल पांडेय का पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल मलाएं पहनाकर जोशीला स्वागत किया। हरिओम, मास्टर यादव, श्यामवीर यादव, राजपाल सिंह, लक्ष्मण सिंह यादव, केपी सिंह यादव, राजकुमार, देवेंद्र कुमार, अशोक यादव, श्यामवीर सिंह, अवनीश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed