फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Sanitation workers lose patience over non-implementation of ACP, begin hunger strike on fifth day

Etah News: एसीपी लागू न होने पर सफाई कर्मियों का सब्र टूटा, पांचवे दिन से शुरू की भूख हड़ताल

Sun, 01 Feb 2026 01:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 01 Feb 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Sanitation workers lose patience over non-implementation of ACP, begin hunger strike on fifth day
विकास भवन सभागार में पांचवे दिन भूख हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारी। संवाद - फोटो : 1
एटा। पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ का अनिश्चितकालीन धरना शनिवार को पांचवें दिन भूख हड़ताल के साथ जारी रहा। एसीपी (वेतन वृद्धि) लागू किए जाने सहित अपनी लंबित मांगों को लेकर कर्मचारी विकास भवन सभागार में दिन-रात डटे हुए हैं। कर्मचारियों ने साफ कहा कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती धरना समाप्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष कमल कुमार वाल्मीकि ने बताया कि 27 जनवरी को संघ ने अपनी तीन प्रमुख मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना दिया था। समाधान न मिलने पर इसे अनिश्चितकाल के लिए बढ़ा दिया गया। बताया कि 16 माह से सफाई कर्मचारियों की मांगें लंबित हैं। सबसे महत्वपूर्ण मांग 16 वर्ष की सेवा पूरी कर चुके कर्मचारियों को द्वितीय एसीपी का लाभ दिए जाने की है जो अब तक लागू नहीं किया गया।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि समस्या को लेकर वे मारहरा विधायक वीरेंद्र लोधी व सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड से भी मिल चुके हैं। उनके कहने पर भी अधिकारियों पर कोई फर्क नहीं पड़ा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि संघ ने मुख्य विकास अधिकारी व डीपीआरओ को भी कई बार शिकायतें दी लेकिन आज तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। जिला महामंत्री ओमवीर ने बताया कि उनकी मांग को लेकर सात माह पहले से लगातार पत्राचार किया जा रहा है लेकिन विभाग में सुनवाई नहीं हो रही। इसी के विरोध में उन्होंने शनिवार से भूख हड़ताल शुरू कर दी है। ओमवीर ने आरोप लगाया कि शासनादेश के विपरीत विभागीय स्तर पर अनियमितताएं की गई हैं। उनके अनुसार अधिकारियों ने अपने स्तर से कमेटी का गठन कर विकासखंडों में खंड विकास अधिकारियों (बीडीओ) को सदस्य नियुक्त किया है जबकि नियम के अनुसार कमेटी में पंचायती राज विभाग के अधिकारियों को शामिल किया जाना चाहिए। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि मांगें जल्द नहीं सुनी गईं तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed