फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Samples of water, milk and biscuits failed, fine of Rs 17.20 lakh

Etah News: पानी, दूध, बिस्किट के नमूने फेल, 17.20 लाख जुर्माना

Thu, 01 Aug 2024 11:01 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 01 Aug 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
Samples of water, milk and biscuits failed, fine of Rs 17.20 lakh
एटा। विभिन्न खाद्य व पेय पदार्थों में मिलावट व अन्य वजहों से सैंपल फेल हुए। अपर जिला मजिस्ट्रेट प्रशासन के न्यायालय में मुकदमे चले। सुनवाई के बाद 9 मुकदमों का निस्तारण करते हुए 17.20 लाख रुपये का जुर्माना कारोबारियों पर लगाया गया है।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त खाद्य डाॅ. चमन लाल ने बताया कि आशीष उर्फ आशुतोष कुमार के पेयजल सजल ब्रांड का नमूना फेल होने पर 2 लाख रुपये, कुनाल व अन्य के घेवर का नमूना फेल होने पर 3 लाख, उदय सिंह के दूध का नमूने फेल होने पर 3 लाख, फैजान व अन्य के अनंत कुरकुरे काजू बिस्किट के नमूने फेल होने पर 2.50 लाख, राघव शर्मा व अन्य के सूरज नमकीन के नमूने फेल होने पर 2.25 लाख, शिवकुमार का छेना का नमूने फेल होने पर 75 हजार, संजय कुमार व अन्य के कटोरा, पास्ता, चाउमीन, के नमूने फेल होने पर 2.50 लाख, रामसरन तिवारी व अन्य के चाय कड़क टोन्ड दूध के नमूने फेल होने पर 60 हजार, रविंद्र वैश्य व अन्य के दही पैक्ड के नमूने फेल होने पर 60 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed