फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Salary of 83 principals withheld for not feeding data on U-DICE

Etah News: यू- डायस पर डाटा फीड न करने पर 83 प्रधानाध्यापकों का रोका वेतन

Thu, 18 May 2023 11:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 18 May 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Salary of 83 principals withheld for not feeding data on U-DICE
एटा। यू-डायस पर छात्र-छात्राओं का शासन से विवरण मांगा जा रहा है। फरवरी से यह प्रक्रिया चल रही है। जिले में इसके प्रति लापरवाही बरतने पर बृहस्पतिवार को बीएसए ने 83 परिषदीय स्कूलों के प्रधानाध्यापक व प्रभारी प्रधानाध्यापकों का वेतन रोकने की कार्रवाई कर दी। बीएसए संजय कुमार सिंह ने बताया कि यू- डायस पर छात्र-छात्राओं का विवरण प्रतिवर्ष अपलोड किया जाता है। इससे छात्रा-छात्राओं को डीबीटी सहित अन्य कई योजनाओं का लाभ मिलता है। वर्ष 2022- 23 का विवरण फरवरी माह से मांगा जा रहा है। विवरण पोर्टल पर अपलोड न करने वालों के खिलाफ नोटिस जारी किए गए। इसके बाद भी जिले में 83 परिषदीय स्कूलों के ऐसे प्रधानाध्यापक व प्रभारी प्रधानाध्यापक हैं। जिन्होंने पोर्टल पर विवरण को अपलोड नहीं किया। किसी विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने एक प्रतिशत तो किसी ने 50 प्रतिशत डाटा पोर्टल पर अपलोड किया। लेकिन पूरा विवरण अपलोड नहीं किया। इसको लेकर वेतन रोकने की कार्रवाई की गई है। वहीं विवरण को जल्द से जल्द पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

-----------------
मान्यता प्रत्याहरण की कार्रवाई के लिए लिखा पत्र
बीएसए ने जिला अल्पसंख्यक अधिकारी को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने कहा है जिले में संचालित 39 मदरसों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं का विवरण चेतावनी के बाद भी यू- डायस पोर्टल पर नहीं भरा गया है। पोर्टल कभी भी बंद हो सकता है। ऐसे में मदरसों के खिलाफ अपने स्तर से यू- डायस पोर्टल समाप्त कर उनकी मान्यता प्रत्याहरण की कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed