फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   saja devee maan ka darabaar, goonjegee jayakaar

सजा देवी मां का दरबार, गूंजेगी जयकार

Tue, 28 Mar 2017 12:00 AM IST
amar ujala
amar ujala Updated Tue, 28 Mar 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
saja devee maan ka darabaar, goonjegee jayakaar
सजा देवी मां का दरबार - फोटो : amar ujala
मन में आस्था, चेहरे पर भक्ति और लबों पर जयकारे। कुछ ऐसा ही नजारा होगा मंगलवार को जिले के देवी मंदिरों में होगा। चैत्र नवरात्र के शुभारंभ को लेकर देवी मां का दरबार सजधजकर तैयार है। मंदिरों में साफ-सफाई के साथ आकर्षक सजावट समेत तमाम तैयारियों को पूरा कर लिया गया। मंगलवार को मातारानी के दर्शन को भक्तों का सैलाब उमड़ेगा। इस दौरान प्रथम दिन मां शैलपुत्री की आराधना की जाएगी।
विज्ञापन

जिले में चैत्र नवरात्र को लेकर भक्तों में खासा उत्साह नजर आ रहा है। नवरात्र के चलते सोमवार को देवी मंदिरों में तैयारियां चलती रहीं। पूरे दिन मंदिर में साफ-सफाई के साथ बैरीकेडिंग, लाइटिंग और सजावट के कामों को अंतिम रूप दिया जाता रहा। ठंडी सड़क स्थित पथवारी माता मंदिर, काली मंदिर के बाहर पालिका ने साफ-सफाई व्यवस्था के इंतजाम किए। उधर, रेवाड़ी मोहल्ला स्थित शीतला माता मंदिर में भी नवरात्र को लेकर तैयारियां पूरी की गईं। मंदिर में भक्तों के प्रवेश और निकास को लेकर अलग-अलग व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही शहर के जीटी रोड स्थित जनता दुर्गा मंदिर में भी पर्व की तैयारियां की गईं। महंत और श्रद्धालु माता के विग्रह की साफ-सफाई में जुटे रहे। इसके साथ ही मंदिर के बाहर खड़े होने वाले हथठेलों को हटवा दिया गया है। मंगलवार को पहले दिन भक्त मां शैलपुत्री की आराधना करेंगे।
विज्ञापन


पथवारी मंदिर में खराब पड़ी लाइटें
शहर के प्रमुख देवी मंदिर पथवारी में पालिका की ओर से लगाई गई स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं। नवरात्र के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देशों की धज्जियां उड़ाते हुए पालिका ने लाइटों को सही कराने के लिए कोई पहल नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed