{"_id":"5700005b4f1c1b007cf00131","slug":"sainikon-kee-veeragaatha-se-goonja-pandaal","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैनिकों की वीरगाथा से गूंजा पंडाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैनिकों की वीरगाथा से गूंजा पंडाल
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
Updated Sat, 02 Apr 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
सैनिक सम्मेलन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। शनिवार को कासगंज महोत्सव में सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान पूर्व सैनिकों और वीरागंनाओं का सम्मान किया गया। इस दौरान पूरा पंडाल सैनिकों की वीरगाथा से गूंज उठा।
मुख्य अतिथि जिलाधिकारी के विजयेन्द्र पाण्डियन, कर्नल जिला सैनिक कल्याण अधिकारी वीपी सिंह, सैनिक संगठन के अध्यक्ष नरेश दीक्षित ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिलाधिकारी ने सैनिक सम्मेलन में कहा कि यह गर्व का विषय है कि सैनिकों के कार्यक्रम में उन्हें सहभागिता का मौका मिला है। भारत का एक-एक सैनिक भारत की करोड़ों जनता की रक्षा, भारत माता की रक्षा के लिए प्रहरी की तरह जुटा हुआ है और वह इसके बदले हमसे कुछ नहीं मांगते। हम सब का कर्तव्य है कि हम इन सैनिकों को दिल से सम्मान करें। उन्होंने ट्रैनिग के दौरान भारतीय सैनिकों के साथ बिताए हुए समय को भी सैनिकों के साथ साझा किया। जिला सैन्य कल्याण अधिकारी वीपी सिंह ने सैनिकों के लिए केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जनपद में 4500 सैनिक पंजीकृत है, जिनमें 364 भूतपूर्व सैनिक है। उन्होंने भूतपूर्व सैनिकों के परिवार से अपील कि वह अधिक से अधिक संख्या में सरकारी योजनाओं की जानकारी रखें व उसका लाभ लें, अपने आसपास रहने वाले भूतपूर्व सैनिकों की भी मदद करें। कार्यक्रम में 21 भूतपूर्व सैनिक एवं 20 वीरागंनाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता यादराम सिंह, नवाब सिंह, रधुनंदन सिंह, संचालन कवि निर्मल सक्सेना ने किया। कार्यक्रम के दौरान हाकिम सिंह, जयवीर सिंह तोमर, राजेश यादव, कृपाल सिंह, सूबेदार मेजर भीकम सिंह सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक व उनके परिवारीजन मौजूद रहें।
कासगंज(ब्यूरो)। पूर्व सैनिक कल्याण सम्मेलन में जब रेखपुर निवासी (86) वर्षीय पूर्व सैनिक नत्थू सिंह को सम्मानित किया तो वह सम्मान के दौरान काफी भावुक दिखे। बताया गया कि उनका बेटा रामखिलाड़ी भी सेना में सिपाही के पद पर तैनात था। रिटायरमेंट के बाद वह एक सड़क दुर्घटना में मौत का शिकार हो गए। अब नत्थू सिंह उसकी पत्नी एवं बच्चों के सहारे अपना जीवन बसर कर रहा है। नत्थू सिंह की स्थिति को देख जिलाधिकारी ने 2000 रुपये की सहायता राशि दी तथा समाजवादी पेंशन योजना व अन्य योजनाओं से लाभ देने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
कासगंज(ब्यूरो)। सैनिक कल्याण सम्मेलन में जिलाधिकारी ने बताया कि सैनिकों के लिए शीघ्र ही भवन की सुविधा मिलेगी। जिसमें कैंटीन, मेडिकल व अन्य सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। भवन निर्माण के लिए 55 लाख रुपये स्वीकृत हो चुका है। इसी माह से भवन निर्माण की प्रक्रिया शुरू करा दी जाएगी।