फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   saikilen paakar khile shramikon ke chehare

साइकिलें पाकर खिले श्रमिकों के चेहरे

Wed, 16 Nov 2016 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 16 Nov 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
saikilen paakar khile shramikon ke chehare
कन्या विद्याधन योजना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
काम पर जाने के लिए अब श्रमिक पैदल नहीं जाएंगे। साइकिल वाली सरकार ने श्रमिकों को सबसे छोटे वाहन साइकिल तोहफा दिया। साइकिल पाकर श्रमिकों के चेहरे खिल उठे। वहीं इंटरमीडिएट उत्तीर्ण 22 छात्राओं को कन्या विद्याधन योजना के चेकों का वितरण किया गया।
विज्ञापन

बुधवार को विकास भवन में विधान परिषद सभापति रमेश बाबू यादव और डीएम शंभूनाथ ने साइकिल और चेक बांटे। इस दौरान सीडीओ प्रताप सिंह भदौरिया ने मुख्य अतिथि विप सभापति का सम्मान किया। विधान परिषद के सभापति रमेश यादव एमएलसी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अनेकों योजनाएं लागू की हैं, जिसका प्रदेश के हर व्यक्ति को लाभ मिल रहा है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा नौजवानों को रोजगार देने के लिए बेहतर प्रयास किये जा रहे हैं। डीएम शंभूनाथ ने कहा कि जिले में लगभग 25 हजार श्रमिक पंजीकृत हैं। श्रमिक  योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए श्रम प्रवर्तन कार्यालय में पंजीकरण क राएं। सीडीओ प्रताप सिंह भदौरिया ने कहा कि ग्रामों में मनरेगा मजदूरों का पंजीकरण होना चाहिए। इस मौके पर पीडी आरके गौतम, डीडीओ एसएन कुशवाह, डीआईओएस एसपी यादव, श्रम प्रवर्तन अधिकारी कौशलेश शुुक्ल, समाज कल्याण अधिकारी टीएन तिवारी और मीरा देवी, सुशीला देवी, मुन्नी देवी, शकुंतला देवी, उर्मिला देवी, मिथलेश, प्रीती, राम सिंह, शीलेन्द्र, राजा राम, मानिक, नरेन्द्र, मलखान, बनवारी समेत तमाम लाभार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed