फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   sadak haadason mein vrddha kee maut, naatee ghaayal

सड़क हादसों में वृद्धा की मौत, नाती घायल

Thu, 20 Apr 2017 12:11 AM IST
amar ujala
amar ujala Updated Thu, 20 Apr 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
sadak haadason mein vrddha kee maut, naatee ghaayal
accident - फोटो : amarujala

विज्ञापन

 गांव धिरामई स्थित स्कूल के समीप कार की चपेट में आने से बाइक सवार वृद्धा की मौत हो गई। जबकि नाती घायल हो गया। वहीं दूसरी तरफ लगन चढ़ाकर लौटते समय पिकअप पलटने से डेढ़ दर्जन लोग घायल हो गए। इनमें आठ की हालत गंभीर बनी है। इसके अलावा दो बाइकों की टक्कर में भी चार लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जिला फिरोजाबाद थाना एका के गांव फैरतीपुर निवासी विनय मंगलवार को दादी विरमा देवी पत्नी रामनाथ के साथ बाइक से मिरहची आया था। शाम घर जाते समय धिरामई स्थित स्कूल  के पास कार ने टक्कर मार दी। गंभीररूप से जख्मी दादी-नाती को लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां वृद्धा विरमा देवी की हालत गंभीर देख आगरा रेफर कर दिया। आगरा ले जाते समय रास्ते में ही विरमा देवी (55) की मौत हो गई। दूसरी तरफ फिरोजाबाद के जसराना क्षेत्र के गांव खड़ीत लगन चढ़ाकर लौटते समय मंगलवार रात दस बजे मलावन के गांव बहादुरपुर के पास मैक्स पिकअप के पलटने से 15 लोग घायल हो गए। इनमें हृदेश, विशुन दयाल, श्यामवीर, कृपाल सिंह, राजीव, प्रताप सिंह, एनडी सिंह, राकेश निवासी कठिंगरा थाना जैथरा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं बुधवार को दिन में करीब 11 बजे गांव कुरीना दौलतपुर के पास दो बाइक टकराने से अजय, रामवीर, सत्यवीर, प्रमोद निवासी कुरीना दौलतपुर थाना रिजोर घायल हो गए।

विज्ञापन

-------
एंबुलेंस की चपेट में आकर एसएसआई घायल
एटा। थाना मिरहची में तैनात एसएसआई बाबूलाल अहिरवार मंगलवार शाम गांव जयराम पुर मोड़ के पास एंबुलेंस की चपेट में आकर घायल हो गए। एसएसआई ने एंबुलेंस चालक के खिलाफ तहरीर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed