फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   saamaajik kureetiyon ko door karane ka liya sankalp

सामाजिक कुरीतियों को दूर करने का लिया संकल्प

Mon, 27 Mar 2017 12:57 AM IST
amar ujala
amar ujala Updated Mon, 27 Mar 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
saamaajik kureetiyon ko door karane ka liya sankalp
सामाजिक कुरीतियों को दूर करने का लिया संकल्प - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
प्रवासी मैथिल ब्राह्मण समिति के वार्षिकोत्सव में सामाजिक कुरीतियों को दूर करने का संकल्प लिया गया। वहीं समाज के मेधावियों को सम्मानित भी किया गया।
रेलवे मनोरंजन संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे भूदत्व मिश्र एडवोकेट ने कहा कि समाज और संगठन की एकजुटता जरूरी है। मैथिल समाज के विद्वान वक्ता रघुवीर सहाय शर्मा मैथिलेंदु सासनी, खूब चंद्र शर्मा बरेली, नेत्रपाल शर्मा एटा, डा.चंद्रशेखर शर्मा बरेली, सिपाही राम शर्मा इटावा, डा. आरसी शर्मा मुरादाबाद एवं ओमप्रकाश शर्मा ने भी सामाजिक एकजुटता और कुरीतियों को दूर करने पर बल दिया। महामंत्री महेंद्र पाल शर्मा ने समिति के कार्यकलापों की जानकारी दी। इस दौरान मनोज शर्मा की स्मृति में प्रतिभा सम्मान किया गया। रघुवीर सहाय शर्मा को मैथिल रतन और फूल चंद्र शर्मा को मैथिल भूषण पुरस्कार दिया गया। मेधावी छात्र छात्राएं भी सम्मानत की गईं। मौके पर लालता प्रसाद, उमेश चंद्र, चंद्र शेखर, चंद्र प्रकाश, उमा शंकर शर्मा, हरीराम, बाबूलाल, कृष्ण मुरारी, हरीबाबू, सुधाकर मैथिल, रामविलास, सत्यवीर, प्रेमचंद्र, भूपेंद्र शर्मा, तोताराम, नरेश मैथिल, देव मैथिल आदि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed