फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Russell's viper snake was captured after an hour-long rescue.

Etah News: एक घंटे के रेस्क्यू के बाद काबू में आया रसल वाइपर सांप

Sun, 23 Nov 2025 12:02 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 23 Nov 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Russell's viper snake was captured after an hour-long rescue.
राजा का रामपुर। क्षेत्र के गांव वीरपुर में मिथुन के घर में शनिवार को रसल वाइपर सांप कहीं से आ गया। क्षेत्र के सर्प मित्र मिलन पांडेय ने एक घंटे के रेस्क्यू के बाद उस पर काबू पाकर जंगल में छुड़वाया। उन्होंने बताया यह अत्यधिक जहरीली प्रजाति का सांप है।
विज्ञापन


मिथुन ने बताया सीढि़यों के पास सरसराहट सुन देखा तो सर्प बैठा था। इसकी जानकारी सर्प मित्र मिलन पांडेय को दी। मिलन ने पहले सर्प का फोटाे मंगाया और मौके पर पहुंच गए। वहां गांव के लोगों की भीड़ लग गई। करीब एक घंटे के रेस्क्यू के बाद सर्प को पकड़ा जा सका। मिलन ने बताया कि यह सबसे अधिक चार विषैली प्रजाति में से एक का सर्प एक है। इससे बेहद सावधान रहने की आवश्यकता है क्योंकि यह बहुत विषैला होता है।
विज्ञापन

इसका जहर मांसपेशियों और रक्त वाहिकाओं को तेजी से नुकसान पहुंचाता है। यह सर्प बहुत गुस्सैल और आक्रामक होता है। खतरा महसूस होते ही हमला कर देता है। क्षेत्रीय वनाधिकारी आदित्य सक्सेना ने बताया कि सर्प मित्र या अन्य लोग रसल वाइपर मिलने पर खुद न पकड़ें। दिखने पर इसकी सूचना वन विभाग को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed