{"_id":"6921b38db91aca6ecf0268d4","slug":"running-car-on-highway-became-ball-of-fire-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah: हाईवे पर दौड़ती कार बनी आग का गोला... मच गई अफरातफरी, चालक ने कूदकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah: हाईवे पर दौड़ती कार बनी आग का गोला... मच गई अफरातफरी, चालक ने कूदकर बचाई जान
Sat, 22 Nov 2025 06:29 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sat, 22 Nov 2025 06:29 PM IST
सार
कार के अंदर जलने की दुर्गंध आने लगी। चालक ने पीछे मुड़कर देखा तो कार के पिछले हिस्से में तेज रोशनी और लपटें उठती दिखाई दीं। उन्होंने गाड़ी को सड़क किनारे रोका और कूद गए।
विज्ञापन
कार में लगी आग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
एटा के कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव दूल्हापुर के पास शुक्रवार देर रात हाईवे पर जा रही एक कार अचानक आग के गोले में तब्दील हो गई। आग की लपटें उठती देख चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए कूदकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते कार पूरी तरह जलकर राख हो गई।
गुरुग्राम निवासी विनोद शनिवार को एक शादी समारोह में शामिल होने मैनपुरी जा रहे थे। हाईवे पर गांव दूल्हापुर के पास पहुंचते ही सीएनजी कार के भीतर जलने की दुर्गंध आने लगी। विनोद ने पीछे मुड़कर देखा तो कार के पिछले हिस्से में तेज रोशनी और लपटें उठती दिखाई दीं। उन्होंने गाड़ी को सड़क किनारे रोका और कूद गए। चालक के अनुसार, कार से आग की लपटें अचानक भड़क गईं। उन्होंने बुझाने की कोशिश की लेकिन देखते ही देखते आग पूरी कार में फैल गई।
उधर राहगीरों ने कार से उठता धुआं और आग का गोला देखकर तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। थाना कोतवाली देहात प्रभारी जेके गौतम ने बताया कि घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट-सर्किट माना जा रहा है।