{"_id":"69e670b561dbed475c0d9339","slug":"ruckus-created-over-challaning-of-roadways-bus-etah-news-c-163-1-eta1013-149493-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: रोडवेज बस का चालान काटने पर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: रोडवेज बस का चालान काटने पर किया हंगामा
विज्ञापन
एटा। रोडवेज बस स्टैंड पर सोमवार की दोपहर एक बस का चालान काटने पर जमकर हंगामा हुआ। इसको लेकर बस के चालक-परिचालक की ट्रैफिक कर्मी कहासुनी भी हो गई। घटना के दौरान कुछ देर के लिए यातायात भी बाधित हो गया।
रोडवेज बस स्टैंड के बाहर बस खड़ी करने पर ट्रैफिक पुलिस ने सख्ती कर दी है। जाम लगने के कारण बाहर खड़ी होने वाली बसों का चालान किया जा रहा है। सोमवार की दोपहर को करीब डेढ़ बजे शिकोहाबाद डिपो की बस स्टैंड पर आई। चालक ने बस को स्टैंड के बाहर खड़ा कर लिया और सवारियां भरने लगा। इसी बीच ट्रैफिक पुलिसकर्मी वहां पहुंच गए और बस का चालान करने के लिए फोटो खींचने लगे।
इस पर बस के चालक ने ट्रैफिक कर्मियों का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। चालान काटने पर उनकी कहासुनी हो गई। वहां हंगामा होता देख भीड़ जमा हो गई। इस दौरान कुछ देर के लिए ट्रैफिक भी बाधित हो गया। चालान के बाद बस को वहां से जाने दिया गया। संवाद