{"_id":"6a849ccb5e0cb3f85604968a","slug":"rpf-jawan-saves-woman-who-fell-from-moving-train-receives-a-commendation-certificate-etah-news-c-163-1-eta1004-155203-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: चलती ट्रेन से गिरी महिला को आरपीएफ जवान ने बचाया, मिला प्रशस्ति पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: चलती ट्रेन से गिरी महिला को आरपीएफ जवान ने बचाया, मिला प्रशस्ति पत्र
विज्ञापन
मिरहची के आरपीएफ जवान अरविंद सिंह को सम्मानित करते उच्चाधिकारी। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
मिरहची(एटा)। मथुरा जंक्शन पर रविवार रात ड्यूटी के दौरान आरपीएफ जवान अरविंद कुमार ने साहस और तत्परता दिखाते हुए चलती ट्रेन से गिरी महिला की जान बचा ली। महिला परिवार के साथ महाकाल दर्शन के लिए उज्जैन जा रही थी।
ट्रेन के चलने के दौरान महिला का पैर फिसल गया और वह ट्रेन व प्लेटफॉर्म के बीच फंस गई। चीख सुनकर प्लेटफॉर्म पर तैनात आरपीएफ जवान अरविंद कुमार तुरंत मौके पर पहुंचे और अपनी जान की परवाह किए बिना महिला को खींचकर सुरक्षित बाहर निकाल लिया। उनकी तत्परता से बड़ा हादसा टल गया। अरविंद मूल रूप से मिरहची थाना क्षेत्र के अखतौली गांव के निवासी हैं। उनकी बहादुरी की जानकारी मिलने पर आरपीएफ के वरिष्ठ कमांडेंट राजीव कुमार उपाध्याय ने कर्मचारियों की मौजूदगी में उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। क्षेत्रीय लोगों ने भी उनकी बहादुरी की सराहना की और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।