{"_id":"590e10164f1c1b064644457b","slug":"rodavej-bas-ped-se-takaraee-do-kee-maut","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस पेड़ से टकराई, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस पेड़ से टकराई, दो की मौत
amar ujala
Updated Sat, 06 May 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
बस हादसा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगंज रोड पर शनिवार अल-सुबह तीन बजे परौली गांव के पास यात्रियाें से भरी एटा डिपो की रोडवेज बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में रामप्रकाश (48) की मौके पर ही मौत हो गई, गंभीर घायल अजय पाल (40) ने आगरा ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। हादसे में में ग्यारह यात्री घायल हुए हैं। स्वास्थ्य केंद्र से हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दुर्घटना की वजह चालक की नींद की झपकी आना बताया गया है। जिसके चलते रोडवेज पेड़ से टकरा गई।
एटा डिपो की रोडवेज बस शनिवार सुबह एटा बसस्टैंड से 24 यात्रियों को लेकर फर्रुखाबाद जा रही थी। जैथरा थाना क्षेत्र के गांव परौली के पास पहुंचे ही पर चालक अजयपाल निवासी पुरा थाना मलावन को नींद की झपकी लगते ही बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई और आम के पेड़ से जा टकराई। बस पेड़ से टकराते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हादसे में रामप्रकाश पुत्र मुंशीलाल निवासी मेकपुरा पदुरा जिला हरदोई की मौके पर ही मौत हो ग्रई जबकि बारह यात्री घायल हो गए। घायलाें को स्वास्थ्य केन्द्र जैथरा भर्ती कराया गया, लेकिन हालत गंभीर देख सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल से आगरा ले जाते समय रास्ते में अजय पाल पुत्र मनीराम निवासी नगला स्यानी थाना मेरापुर जिला फर्रुखाबाद ने दम तोड़ दिया। पांच अन्य गंभीर घायलों को भी आगरा रेफर किया गया है। सीओ अलीगंज परशुराम ने बताया कि पूछताछ में सामने आया कि चालक को अचानक नींद की झपकी लगने से रोडवेज बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई थी
यह सवारी हुई घायल
ओमवीर निवासी वरली सैय्या थाना मेरापुर जिला फर्रुखाबाद, अंजली पत्नी रामप्रकाश, जिठानी पुष्पा देवी पत्नी रामसुचित निवासी मेकपुर पदुरा जिला हरदोई, दिनेश निवासी अछेलाघाट थाना खुर्जा बुलंदशहर, अजय निवासी पुरा थाना मलावन, शादाव, इरफान निवासी लुहारी दरवाजा थाना अलीगंज, मनोज निवासी रशीदपुर जिला हरदोई, मलिखान सिंह, इनकी पत्नी ऋषि देवी निवासी जिटौला जिला बुलंदशहर, वीरेश निवासी कायमगंज फर्रुखाबाद घायल हो गए। ओमवीर, अंजली, दिनेश, पुष्पा देवी, अजय को आगरा रेफर कर दिया।
विज्ञापन
दूसरी बस में सवार यात्रियों ने दिखाई दरियादिली
जैथरा। बताते है कि दुर्घटनाग्रस्त रोडवेज के एक पीछे एक ओर रोडवेज आ रही थी। रोडवेज दुर्घटनाग्रस्त हुई तभी दूसरी रोडवेज के चालक ने बस रोकी तो उसमें सवार यात्रियों ने दुर्घटनाग्रस्त रोडवेज सवारियों को अपनी बस में बैठा कर जैथरा स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। इसके चलते समय रहते कई यात्रियों की जान बच गई।