{"_id":"5fe62ba38ebc3e3eb808bd6c","slug":"road-accident-etah-news-agr4736013158","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार चाचा भतीजे को कार ने रौंद, चाचा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार चाचा भतीजे को कार ने रौंद, चाचा की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। बाजार से लौट रहे बाइक सवार चाचा-भतीजे को कार ने बृहस्पतिवार की देर शाम रौंद दिया। हादसे में चाचा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भतीजा गंभीर हालत में आगरा रेफर किया गया है। एक अन्य हादसे में बुधवार की देर शाम घायल बैंककर्मी ने आगरा में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। पुलिस ने दोनों शवाें का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिए हैं।
थाना निधौलीकलां क्षेत्र स्थित गांव अर्जुनपुर मोड़ के पास बृहस्पतिवार की रात करीब आठ बजे बाजार से लौट रहे बाइक सवार धीरेंद्र कुमार (28) पुत्र डालचंद्र और इनके भतीजे योगेंद्र निवासी बड़ागांव थाना पिलुआ को कार ने रौंद दिया। हादसे में धीरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जब कि योगेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल ने अपने फोन से परिजनों को हादसे की खबर दी, इसके बाद परिजन और पुलिस पहुंच गई। दोनों को जिला अस्पताल लेकर आए। यहां धीरेंद्र को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया जबकि योगेंद्र को गंभीर हालत में आगरा रेफर कर दिया।
थाना जैथरा क्षेत्र के गांव परौली स्थित केनरा बैंक कर्मचारी प्रदीप कुमार (58) पुत्र बाबूराम निवासी मोहल्ला जाटवान कस्बा व थाना जैथरा बुधवार की देर शाम बाइक से घर लौट रहे थे, तभी परौली के पास किसी वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिनका उपचार आगरा में चल रहा था। हालत सुधार न होने के चलते दिल्ली रेफर कर दिया गया। दिल्ली ले जाते समय रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। परिजन शव लेकर जिला अस्पताल आ गए और पुलिस को खबर दी गई।