फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Rising temperature, patients reduced in papers

बढ़ रहा ताप, कागजों में घटे मरीज

Tue, 05 Oct 2021 06:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 06:21 PM IST
विज्ञापन
Rising temperature, patients reduced in papers
मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में लगी मरीजों की कतारें। संवाद - फोटो : ETAH
एटा। मलेरिया, डेंगू का ताप लगातार बढ़ रहा है। मरीजों की भरमार है, लेकिन मेडिकल कॉलेज के कागजों में मरीज घट गए हैं। पिछले महीने तक पैथोलॉजी लैब में चार हजार तक जांचें हो रही थीं। अब संख्या घटकर 1000-1200 रह गई है। सीबीसी जांच मशीन खराब बताकर अधिकांश मरीजों को लौटाया जा रहा है।
विज्ञापन

जनपद में बुखार के मरीजों की संख्या प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है, लेकिन मेडिकल कॉलेज में बुखार के रोगी घट रहे हैं। यह बात कॉलेज मेें स्थित पैथोलॉजी लैब की रिपोर्ट कह रही है। बीते दिनों पैथोलॉजी में बुखार से पीड़ितों की जांच का आंकड़ा प्रतिदिन चार हजार से ऊपर निकल रहा था, लेकिन दो दिन से यह आंकड़ा घटकर एक हजार से 12 सौ मरीजों का रह गया है। यहां पैथोलॉजी में जांच के नाम पर मलेरिया व डेंगू की ही जांच की जा रही है।
विज्ञापन

नहीं हो रही सीबसी की जांच
पैथोलॉजी में बुखार के पीड़ितों की सीबीसी जांच से प्लेटलेट्स की स्थिति पता की जाती है, लेकिन यहां चार दिनों से यह जांच ही नहीं हो रही है। इसके अलावा टायफाइड की जांच भी नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सितंबर में दो बार हुई मशीन खराब
सीबीसी की मशीन सितंबर माह में दो बार खराब हो चुकी है। जब पहली बार खराब हुई तो मशीन चार दिन बाद ठीक हुई थी। वहीं तीन दिन चलने के बाद फिर खराब हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed