फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Ring road work got entangled in elections, land could not be acquired

Etah News: चुनाव में उलझा रिंग रोड का काम, नहीं हो सका जमीन का अधिग्रहण

Fri, 19 Apr 2024 11:11 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 19 Apr 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
Ring road work got entangled in elections, land could not be acquired
एटा। जिले में बनने जा रहा रिंग रोड चुनावी प्रक्रिया में उलझ गया है। इसके चलते जमीन अधिग्रहण का कार्य शुरू नहीं हो सका। रिंग रोड बनने से जिला मुख्यालय को जाम से मुक्ति मिलेगी और दक्षिण दिशा के पांच मार्गाें को इससे जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे के गांव सुन्ना नहर पुल से दक्षिण दिशा में कमसान तक और आगे सेंथरी तक पहुंचने वाला रिंग रोड जिले के विकास में महत्वपूर्ण होगा। इसकी लंबाई करीब 26 किमी होगी। इस बाईपास व रिंग रोड से निधौली कलां-जलेसर मार्ग, एटा-टूंडला मार्ग, एटा-शिकोहाबाद मार्ग होकर सीधे सेंथरी पर जाकर वाहन निकलेंगे। इसके बनने से लोगों को शहर में अंदर आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आगरा जाने वाले वाहन सीधे रिंग रोड होकर निकल सकेंगे। इसी तरह से शिकोहाबाद, इटावा, कानपुर और लखनऊ जाने वाले वाहनों को भी शहर में नहीं घुसना पड़ेगा।
विज्ञापन

रिंग रोड बनने से शहर के चारों ओर बाईपास हो जाएगा। पहले से नेशनल हाईवे का बाईपास बन चुका है जो पश्चिमी छोर से पूर्वी दिशा में जाकर मिल जाएगा। अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी मुनेशवीर सिंह ने बताया कि चुनावी प्रक्रिया शुरू होने के चलते रिंग रोड का कार्य अटक गया है। चुनाव बाद कार्य को गति दी जाएगी और जल्द से जल्द पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed