फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Rice from government schools was being sold at the stall.

Etah News: फड़ पर बेचा जा रहा था सरकारी स्कूल का चावल

Sat, 29 Nov 2025 11:05 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 29 Nov 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
Rice from government schools was being sold at the stall.
एटा। सरकारी स्कूलों में बच्चों को मिलने वाला चावल शहर में शिकोहाबाद रोड स्थित फड़ पर बिकता मिला। शीतलपुर ब्लॉक के गाजीपुर पहोर कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय का लगभग चार क्विंटल चावल बिकने के लिए भेजा गया। ग्राम प्रधान की सतर्कता से पूरा खेल पकड़ा गया और प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चावल जब्त कर लिया।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान शेखर कुशवाह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि विद्यालय का चावल एटा में बेचा जा रहा था। विद्यालय उनके घर के नजदीक होने के कारण एक संदिग्ध वाहन को जाते हुए देखा। शक होने पर वाहन का पीछा किया और मौके पर पहुंचकर पूछताछ की। वाहन चालक ने कबूला कि चावल गाजीपुर पहोर कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय से लाया गया है और उसे बेचने के लिए भेजा गया था। सूचना मिलते ही शिकोहाबाद रोड स्थित एक गल्ला फड़ पर प्रशासन की टीम पहुंच गई। यहां से लगभग 8 कट्टे में करीब चार क्विंटल चावल जब्त किया गया। यह वही चावल था जो विद्यालय में मिड-डे मील के लिए भेजा गया था।
विज्ञापन

प्रकरण की गंभीरता देखते हुए खंड शिक्षा अधिकारी शीतलपुर दीप्ति गुप्ता तत्काल मौके पर पहुंचीं। उन्होंने खाद्यान्न जब्त कर जांच शुरू कर दी। बीईओ ने बताया कि जब्त किया गया चावल गाजीपुर पहोर विद्यालय से ही आया है। चावल की अवैध बिक्री में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका, एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और उसके पति पर भी आरोप लगे हैं। वाहन चालक ने बताया कि मैडम ने चावल खराब होने का बहाना बनाकर उसे ले जाने के लिए कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed