फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Retired cop a million robbed in broad daylight

दिनदहाड़े सेवानिवृत्त पुलिस कर्मी से एक लाख लूटे

Fri, 13 Mar 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
ब्यूरो अमर उजाला एटा Updated Fri, 13 Mar 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
 शुक्रवार दिनदहाड़े कचहरी रोड पर दो बाइक सवार बदमाशों ने पैदल जा रहे रिटायर्ड सिपाही को धक्का मारकर बैग छीन लिया और एक लाख रुपये से ज्यादा लूटकर ले गए। हल्ला मचाने पर लोगों व क्राइम ब्रांच पुलिस ने भागते बदमाशों का काफी दूर तक पीछा भी किया, लेकिन हाथ नहीं आए। घटना की तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन



मैनपुरी थाना कुरावली के गांव बलरामपुर निवासी वीरपाल बीते साल 30 सितंबर को सिपाही के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। जिनका गांव में मकान बन रहा है। बताते हैं कि शुक्रवार को बीमा का रुपये लेने कचहरी रोड स्थित एसबीआई बैंक आए थे। बैंक से एक लाख एक हजार रुपये निकाले और बैग में रखकर एक दुकान पर चाय पीने चले गए। कचहरी रोड पर चाय पीकर पैदल ही दोपहर डेढ़ बजे बस स्टैंड की तरफ जा रहे थे, तभी एसएसपी कार्यालय से दस कदम पीछे बाइक पर आए दो बदमाशों ने सिपाही को धक्का मारा और हाथ में लगा बैग छीन लिया और वहां से भाग छूटे।
विज्ञापन


काफी दूर तक किया क्राइम ब्रांच ने पीछा
 घटना के बाद पीड़ित द्वारा हल्ला मचाने पर एसएसपी कार्यालय के बाहर खड़े क्राइम ब्रांच के सिपाहियों ने गाड़ी व स्वाट प्रभारी जमील मोहम्मद रावत ने बाइक से बदमाशों का पीछा शुरू कर दिया। क्राइम ब्रांच ने बदमाशों का कोतवाली देहात के गांव जावड़ा तक पीछा किया, उसके बाद भी बदमाश हत्थे नहीं चढ़े। इस दौरान बदमाशों ने बाइक को तेजी से भगाया। इसके चलते सड़क पर चल रहे कई लोग बाल-बाल भी बच गए। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed