फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Resolution Day: Reduction in complaints, only 96 applications arrived

समाधान दिवस: शिकायतों में कमी, 96 प्रार्थनापत्र ही पहुंचे

Sat, 02 Jul 2022 11:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Resolution Day: Reduction in complaints, only 96 applications arrived
जलेसर तहसील में समाधान दिवस के दौरान समस्याएं सुनते डीएम और एसएसपी। - फोटो : ETAH
एटा। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान शनिवार को तीनों तहसीलों में फरियादियों की संख्या कम रही। कुल 96 प्रार्थनापत्र प्रस्तुत किए गए। इनमें से 11 का निस्तारण हो सका।
विज्ञापन

डीएम अंकित कुमार अग्रवाल, एसएसपी उदय शंकर सिंह ने जलेसर तहसील में जनसमस्याएं सुनीं। कहा कि जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। तहसील क्षेत्र में अवैध कब्जे की अधिक शिकायतें मिलने पर तहसीलदार को निर्देश दिए कि कार्य प्रणाली में सुधार किया जाए।
विज्ञापन

जनता की शिकायतों को अधिक समय तक लंबित न रखा जाए। इस दौरान फरियादियों द्वारा कुल 32 शिकायती पत्र प्रस्तुत किए गए, जिसमें से 4 का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील अलीगंज में एसडीएम मानवेंद्र सिंह, सीओ राज कुमार सिंह, तहसीलदार राकेश कुमार ने जनता की समस्याओं को सुना।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुल प्राप्त 21 में से 3 का निस्तारण किया गया। तहसील एटा में एसडीएम शिव कुमार, तहसीलदार सीपी सिंह ने जनसमस्याओं को सुनते हुए प्राप्त 43 शिकायतों में से 4 का मौके पर निस्तारण किया।

जनसमस्याओं के निस्तारण में जलेसर तहसील के चार कर्मचारी लापरवाह पाए गए। इस पर डीएम ने कार्रवाई के निर्देश दिए। एसडीएम अलंकार अग्निहोत्री ने राजस्व निरीक्षक फूल सिंह को तय समय में विरासत दर्ज न करने पर दो दिन में स्पष्टीकरण मांगा है। शिकायतों के बावजूद कार्रवाई न करने पर बोर्राकलां के लेखपाल बृजराज सिंह को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। वहीं लेखपाल अतर सिंह को जलेसर से चिरगवां और सौरभ चौहान को चिरगवां से जलेसर स्थानांतरित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed