{"_id":"a9562ffbb6a4a28be862f2c925dac87f","slug":"republic-day-police-administration-alert-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस: पुलिस-प्रशासन सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणतंत्र दिवस: पुलिस-प्रशासन सतर्क
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Sun, 24 Jan 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणतंत्र दिवस पर पुलिस-प्रशासन की तैयारियां दुरुस्त हो रही हैं। कई राज्यों से पकड़े जा रहे आईएस के आतंकियों के बाद जिले की पुलिस ने चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। रेलवे स्टेशन, ट्रेन में चेकिंग चल रही है।
रेलवे स्टेशन पर वर्ष 2014 में एक संदिग्ध यात्री जीआरपी ने पकड़ा था। उसके पास से कई संदिग्ध सामान भी बरामद हुए। कुछ दिन पहले कासगंज लाइव की वेबसाइट को हैक करने, नहर पुल पर भारत का नक्शा बनाकर आईएस लिखने, कांशीराम कॉलोनी में कर्नाटक के एक व्यक्ति के मिलने की मामले भी सामने आ चुके हैं। ऐसे में गणतंत्र दिवस को देखते हुए पुलिस सतर्क है। जीआरपी प्रभारी वीरेंद्र सिंह पाल एवं आरपीएफ के एएसआई एहसान मियां ने रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया। मथुरा, कासगंज, फर्रुखाबाद, कानपुर, आगरा जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की तलाशी ली गई। हैंड मेटल डिटेक्टर लगाकर यात्रियों का सामान चेक किया। कुछ संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की गई। सादा ड्रेस में पुलिसकर्मी स्टेशन परिसर और आसपास के क्षेत्र की निगरानी भी कर रहे हैं।